महाआरती

5 नवम्बर 2024 की शाम 77 वे महाआरती के साथ हुआ भव्य भंडारे का आयोजन।

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सक्ति जिले में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान मंदिर जहा हुई परम आदरणीय ज्योतिष आचार्य पंडित श्री ब्रजेश मिश्रा जी के सानिध्य में 77 भव्य महाआरती इस महाआरती में शक्ति शहर एवं आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में प्रत्येक मंगलवार को मंदिर पहुंचकर महाआरती हनुमान चालीसा का पाठ कर पुण्य के भागीदार बन रहे हैं एवं धर्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं।
प्रत्येक मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान जी के दर्शन पूजन हेतु सुबह से ही भक्तों की बड़ी भीड़ लगी रहती है एवं संध्या में भव्य महाआरती की सब भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहती है जैसे कि आप सभी भक्तों को मालूम हैं कि श्री सिद्ध हनुमान जी की प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग कथा वाचकों, कथा वाचिका, आचार्य, ज्योतिषाचार्य, पंडितों एवं ब्राम्हण के सानिध्य में की जाती है।
इसी क्रम में आज 5 नवंबर 2024  मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के 77 भव्य महाआरती में शक्ति के ज्योतिषाचार्य पंडित श्री ब्रजेश मिश्रा जी के सानिध्य में की गई।
महाराज जी के मंदिर पहुंचते ही पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार उनके स्वागत कर ससम्मान मंदिर में लाया गया पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा महाराज श्री को तिलक एवं चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया।
महाराज जी ने महाआरती कर सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं कहा कि इस महाआरती में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और इस प्रकार का आयोजन हमारे आसपास में धर्म जागरण करने हेतु एवं सभी भक्तों को धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए इस आयोजन का बहुत ही सहभागिता है।
इस आयोजन में शामिल होकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा और कहा आप सभी भक्तों के ऊपर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा महाराज जी को  श्री सिद्ध हनुमान जी की छाया चित्र संप्रेम भेंट की गई।
हमारे मार्गदर्शक- पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर पुजारी पंडित- श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम के संचालक- नारायण प्रसाद मौर्य कोडके जी
कार्यक्रम की फोटोग्राफी- रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा किया गया।
प्रत्येक मंगलवार को होने वाली सेवा में श्रृंगार की सेवा- एक भक्त के द्वारा किया गया।
प्रसाद की सेवा-  यातायात थाना शक्ति, पंडित ब्रजेश मिश्रा एवं मंगल मेडिकल संतोष अग्रवाल जी के द्वारा किया गया।
सिंदूरा अभिषेक की सेवा- ज्योति प्रकाश गबेल, सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन के द्वारा कराया गया।
सुंदरकांड का पाठ- श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, प्रथम शर्मा, जितेश पांडे जी के द्वारा कराया गया।
इस पूरे कार्यक्रम में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य चितरंजन पटेल, संतोष देवांगन, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, पप्पू खर्रा, पप्पू खर्रा 2, गौरव यादव, योगेश देवांगन, संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, सरिता देवांगन, दिनेश साहू, दिनेश देवांगन, सुरेश देवांगन, महेश यादव, मनोज यादव, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य एवं सभी भक्त शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *