समाचार

सक्ति के उप जेल परिसर में बना है भव्य हनुमान धाम 51 दीपो की महाआरती करने का सौभाग्य मिला श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों को

जैसे कि आपको जानकारी है सक्ति के नंदेली ग्राम गौशाला के पास उप जेल बना हुआ है इस जेल के जेलर है श्री सतीष चन्द भार्गव जी की पोस्टिंग है जेलर साहब से चर्चा के दौरान बतलाये की जब उनकी पोस्टिंग दूसरे सहर की जेल में था उस समय जेलर साहब के मन मे जेल परिसर में हनुमान जी की मंदिर बनवाने का विचार आया पर वहाँ से ट्रांसफर सक्ति उप जेल में हो गया फिर हनुमान जी की कृपा से जेल परिसर में भव्य हनुमान धाम मंदिर बन कर तैयार हुई जिसकी विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा आदरणीय पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के द्वारा किया गया था वही प्रति दिन सुबह शाम पूजा आरती श्रृंगार पुजारी नवरत्न लाल वैष्णव जी के द्वारा किया जाता है
एक दिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रजय पटेल जी के साथ जेलर सतीष चन्द भार्गव जी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के मंगलवार के महाआरती में शामिल हुये और बहुत प्रसन्नता हुई उसी दिन जेलर साहब ने सभी सदस्यों को एक दिन जेल परिसर के हनुमान धाम में महाआरती करने का आग्रह किये फिर वो दिन आया शनिवार 13 जनवरी की शाम श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी सदस्य चित्रजय पटेल जी, कोडके मौर्य, अमित तम्बोली, महेन्द्र गबेल, संतोष देवांगन, अरविन्द देवांगन, रिंकू निर्मलकर, घनश्याम साहू, संजय तम्बोली नरेन्द्र मित्तल एवं सक्ति नगर से रंजन सिन्हा, अनिल ठरवानी, सुमित अग्रवाल,प्रकाश दुल्हन, श्याम रावलानी के साथ जेलर सतीष चन्द भार्गव जी के साथ के साथ जेल के प्रमुख स्टाफ शामिल होकर 51 दीपो की भव्य महाआरती किये एवं हनुमान चालीसा का पाठ किये श्री सिद्ध हनुमान मंदिर एवं दुल्हन परिवार द्वारा प्रसाद का भोग लगाया गया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा जेलर साहब को मंदिर हेतु एक दीवाल घड़ी भेट किया गया जेलर एवं पूरे स्टॉप एवं सभी भक्तों द्वारा जय जय श्रीराम, जय जय हनुमान का जयकारा से पूरा परिसर गूंज उठा