गीतांजली पब्लिक हाई स्कूल सक्ति में आज किया गया एनवल डे सेलिब्रेशन

जैसे कि आप सभी को पता है झुलकदम से गेवाडिन कालोनी मार्ग में गीतांजली पब्लिक हाई स्कूल स्थित है इस स्कूल के प्रिंसिपल है श्रीमति मंजू पाण्डेय जी
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल के बच्चो के द्वारा एनवल डे का कार्यक्रम रखा गया था और इस आयोजन के मुख्य अतिथि के लिये श्री सिद्ध हनुमान थाना परिसर सक्ति के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के साथ सदस्य अमित तम्बोली, महेन्द्र गबेल, रिंकू निर्मलकर, अरविन्द देवांगन, संतोष देवांगन, संजय तम्बोली एवं पूर्व पार्षद संतोष सोनी को आमंत्रित किया गया था एवं इस कार्यक्रम के मंच संचालन के लिये कोडके मौर्य जी को आमंत्रित किया गया स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओ द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर व बैच लगा कर सम्मानित किया गया सरस्वती माता की आरती पूजन की गई फिर राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई स्कूल के सभी छोटे बड़े बच्चे बच्चियों के द्वारा बहुत अच्छे नृत्य ग्रुप डान्स नाटक की प्रस्तुति की गई स्कूल मैदान पालकों से भरी हुई थी प्रत्येक कार्यक्रम के सुरुवात और अनंत में तालियों की गुंजन गूँजती रही इस आयोजन में पूरे स्कूल स्टॉप का बड़ा योगदान रहा।












