समाचार

07-01-2024 को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी सहित सभी सदस्यों ने श्री शिवपुराण कथा में टेका माथा

सक्ति के पुराना धर्मशाला के सामने गली में 2 जनवरी से चल रहे श्री शिव महापुराण कथा के कथा वाचक पंडित दिव्य आनंद तिवारी जी गहरिनमुड़ा वाले मधुरवाणी भक्तिमय रसधारा बह रही है इस कथा के आयोजक है जय माँ शीतला महिला स्वयं सहायता समूह सक्ति इस कथा स्थल पर प्रति दिन हजारों के संख्या में भक्त गण कथा श्रवण करने आते है और आदरणीय पंडित जी कथा में खो जाते है शंकर जी की ये कथा बहुत कम होती है इस कथा के दौरान भक्तो को कई नई नई जानकारी श्रवण की जा रही है समय समय मे कथा वाचक एवं संगीत टीम के द्वारा बहुत खूबसूरत भजन भी चलती है जिसे सुनकर भक्त आनंद में झूमने लगते है।
कथा के पहले दिन:- 151 कलश की भव्य यात्रा निकाली गई थी इस यात्रा में कथावाचक रथ में सवार होकर नगर भ्रमण किये
कथा के दूसरे दिन:- कथा प्रारम्भ शिव पुराण महात्म बतलाई गई
कथा के तीसरे दिन:- आदि शिवलिंग पूजन
कथा के चौथे दिन:- संध्या देवी कथा, सती चरित्र
कथा के पाँचवे दिन:- पार्वती चरित्र, शिव विवाह महोत्सव प्रसंग आई
कथा के छठवें दिन:- पतिव्रत उपदेश, गणेश चरित चरित्र की प्रसंग कही गई 6 वे दिन रविवार 07-01-2024 को विस्तार पूर्वक शंकर पार्वती के विहार के बारे में बतलाने के बाद कार्तिकेय भगवान की प्राकट्य भी बतलाई गई एवं पार्वती माता द्वारा गणेश जी की उत्पत्ति बतलाई गई गणेश जी भोलेनाथ का युद्ध गणेश जी का सिर काटना एवं हाथी का सिर जोड़ने की कथा कही गई साथ ही आज श्री गणेश जी के साथ माता रिद्धि सिद्धि का विवाह भी हुआ जिसे शंकर पार्वती गणेश जी कार्तिकेय रिद्धि सिद्धि के मनमोहक झांकी की प्रस्तुति की गई आज कथा के छठवें दिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव के साथ कोडके मौर्य, हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रजय पटेल, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन, महेन्द्र गबेल, वीरेंद्र देवांगन, अरविन्द देवांगन, मोनू साहू शामिल हुये व्यासपीठ पर जाकर माथा टेके और कथा वाचक से आशीर्वाद प्राप्त किये वही पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने कथा वाचक पंडित दिव्य आनद को चुनरी पहनाकर सम्मानित किये एवं कथा वाचक ने सभी स्रोता से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर महामाया मंदिर प्रति दिन जाने की बात कही और प्रत्येक मंगलवार को महाआरती में शामिल होने की बात बोले एवं नगर के कलाकार अमित तम्बोली के शॉप मौली फिश में विराजे मौलीश्वर महादेव की भी चर्चा किये और स्रोता को बतलाये की जिस दिन इस शिवपुराण में जो प्रसंग आती है उसी के अनुसार सवा इंच के छोटे से शिवलिंग में कलाकृति रूप में श्रृंगार कर छाया चित्र बनाते है आज की कथा में पार्वती द्वारा गणेश की उत्पत्ति तो मौलीश्वर महादेव मे भी पार्वती माता गणेश जी को अपने उप्टन से बनाते हुये छाया चित्र बनाये है और आगे पंडित ने बतलाया कि आज सुबह 9 बजे पंडित जी स्वयं, आचार्य आनंद जी एवं संगीत टीम श्री सिद्ध हनुमान मंदिर दर्शन कर पूजा किये फिर मौली फिश पहुँच कर मौलीश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किये फूल पान श्रीफल  अर्पित कर सभी मिलकर आरती किये इतना कहने के पश्चत कथा को आगे पूरा किया फिर भव्य संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ हुआ भजन भी हुई जिसमें सभी भक्त झूमे फिर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों के द्वारा एवं मां शीतला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा भव्य 51 दीपो की महाआरती किया गया। इस पंडाल में कथा उपरान्त भोग प्रसाद एवं भोजन भंडारा की व्यवस्था प्रति दिन होती है। आज कथा में कथा वाचक के पिता जी पंडित चितरंजन तिवारी शामिल हुये, कृष्णम वन्दे महराज, शिवपुराण वाचक पंडित मनोज शर्मा जी भी शामिल हुये
यह कथा 10-01-01 बुधवार को सम्पूर्ण होगी आप सभी भी इस भक्तिमय कथा में शामिल होकर पुण्य के भागी बने अपने जीवन को सफल बनाये
जय श्री राम, जय श्री हनुमान, ॐ नमः शिवाय