05-01-2024 की शाम श्री राम जी के चरणपादुका के साथ निकली भव्य शोभायात्रा हजारों भक्त हुये शामिल

जैसे कि आप सभी को पहले से ही हमारे हनुमान वेबसाइट/अप्प पर जानकारी बतलाई गई थी उसी के बारे से आपको हम बतलाते है कुछ दिनों के पहले श्रीलंका से श्री राम जी की चरणपादुका विभिन्न प्रदेश, सहरो, गाँव से होते हुये ये चरणपादुका 05 जनवरी की शाम 05 बजे सक्ति के राधा कृष्ण श्याम मंदिर चौक पहुँची जहाँ पादुका का भव्य स्वागत आरती कर एक छोटे से खुले वाहन पर स्थापित कर सैकड़ो भक्तो के साथ शोभायात्रा निकाली गई यह यात्रा सुसाईटी चौक, गुरुद्वारा, हटरी होते हुये अग्रसेन चौक पहुँची रास्ते में कई जगह भक्तो के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी और बहुत से घर के बाहर दिये जलाये गये थे और जगह जगह आरती पूजा फूल नारियल चढ़ा कर माथा टेके फिर यह शोभायात्रा अग्रसेन चौक से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर पहुँची एवं कुछ समय के लिये इस चरणपादुका को मंदिर में स्थापित किया नगर से और बाहर से आये भक्तो ने माथा टेका और जय जय श्रीराम जय जय हनुमान का नारा लगाये फिर 51 दीपो की महाआरती की गई इस आरती में मुख्य रूप से पादुका के साथ आये अतिथि द्वारा किया गया सामूहिक हनुमान चालीसा हुआ एवं पादुका के साथ आये अतिथियों को दुप्पट्टा पहना कर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने सम्मानित किया फिर कुछ देर बाद चरणपादुका खरसिया रायगढ़ के लिये रवाना की गई ये पादुका आयोध्या जा रही है यह राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को स्थापित किया जायेगा साथ ही श्री राम मंदिर का भव्य प्राणप्रतिष्ठा होना है। जिसका निमंत्रण आयोध्या से आये हुये अक्षत के साथ घर घर तक पहुँच रहा है।
इस शोभायात्रा के मुख्य सहयोगी है धर्मसेना के रूपेन्द्र गबेल जी, सभी भक्त गण एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव संग मंदिर परिवार सक्ति













