श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 2024 की प्रथम 33 भव्य महाआरती

🛟 श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ति में 2024 के प्रथम मंगलवार को हुआ 33 वा भव्य महाआरती🛟
🌸श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 2 जनवरी 2024 को 33 वे मंगलवार को भव्य महाआरती ।
मन्दिर के मार्गदर्शक श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी का एक अभियान सब को हनुमान जी से जोड़ना और भक्तों को मन्दिर तक लाना……परम आदरणीय भागवताआचार्य पँडित- हरीश शर्मा कटगी के सानिध्य में किया गया महाआरती🌸
इस महाआरती में मंत्र उच्चारण एवं पूजन परम आदरणीय पँडित श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन कोडके मौर्य जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सभी यादगार पलों को अमित तम्बोली के द्वारा कैमरे में कैद किया गया।
इस महाआरती में हमारे सक्ति के श्याम परिवार के द्वारा 51 दीपों की महाआरती दीप प्रज्वलित कर महाआरती में शामिल हुये।
महराज जी ने कहा- महाआरती मे सामिल हो कर बहुत आनंद प्राप्त हुआ।
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के वरिष्ठ सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, मनीष वैष्णव. सोनू देवांगन, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, अरविंद देवांगन, महेंद्र गवेल, मोनू साहू, संजय तंबोली, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर, संतोष देवांगन, महिला सदस्य संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, सुनीता तम्बोली, मनीषा तम्बोली, शान्ति थवाईत, सीता तम्बोली, एवं सभी सदस्य सामिल हुए।
इस महाआरती में सक्ति एवं सक्ति के आसपास के भक्त बढ़ चढ़कर सामिल हो रहे हैं।
महाराज श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा नगर के तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए निर्माल्य वाहन का संचालन किया जा रहा है।
आप भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं…
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आप सिंदूरअभिषेक श्रृंगार एवं सुंदरकांड का पाठ भी करवा सकते हैं।
।।सिंदूराअभिषेक।। रामगोपाल देवांगन, अनूप गर्ग, सावित्री यादव, के द्वारा कराया गया।
।।सुंदरकांड पाठ।। एकांश बरेठ .तुलेश्वर साहू .किशल कुमार .विनायक ममता कश्यप.मुकेश सिदार .श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, के द्वारा कराया गया। और
।।श्रृंगार ।। रितु बरेठ सकती के द्वारा किराया गया।
।।प्रसाद।। मुकेश सिदार .श्याम परिवार.राकेश राठौर के द्वारा कराया गया।
आप भी अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ या किसी भी शुभ अवसर पर हनुमान जी की सेवा करा सकते हैं। (1)सिंदूरअभिषेक 101 ₹ (2)सुंदरकांडपाठ 101₹
एवं (3)श्रृंगार 701₹ भी मन्दिर में करवा सकते हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होने वाले भव्य महाआरती में आप सपरिवार आमंत्रित हैं।
निवेदक-श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति।
आज की कुछ खास बात:- “1” श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोध्या के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण हेतु आये हुये अक्षत कलश का दर्शन। “2” सक्ति के मशहूर चित्रकार टिंकू देवांगन झुलकदम सक्ति के द्वारा मंदिर परिसर मे पेंटिंग की प्रदर्शनी। “3” आज के महाआरती के लिये पंडित हरिश शर्मा जी को बुलवाने के लिये संजय तम्बोली का विशेष योगदान है एवं संजय तम्बोली के ससुराल कटगी से पूरा परिवार महराज जी को लेके सक्ति पहुँचे। “4” सुनीता तम्बोली के द्वारा निर्मित नमकीन(ढोकला) प्रसाद का भोग लगाया गया और हनुमान जी की कृपा रही तो प्रत्येक मंगलवार को अलग अलग नमकीन प्रसाद लगाने का प्रयास रहेगी। “5” पंडित हरिश शर्मा जी महाआरती करने के बाद पैदल माँ महामाया मंदिर पहुँच कर माता जी के दर्शन कर माथा टेके फिर मौली फिश गये जहां विराजे मौलीश्वर महादेव के दर्शन कर आज के श्रृंगार में हनुमानजी की छाया छवि देख कर प्रसन्न हुये प्रणाम किये एवं सक्ति में चालू हुये शिवपुराण कथा स्थल पहुँच कर प्रणाम किये कथा वाचक पंडित दिव्य आनंद तिवारी जी से मुलाकात कर चरणस्पर्श कर गले लगे हम सभी सदस्यों को ये एहसास हुआ कि पंडित हरिश शर्मा जी काफी दूरी तय करके सक्ति पहुँचे और सभी देवी देवताओं के दर्शन कर सभी से मुलाकात कर प्रसन्नता हुये हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किये












