समाचार

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने गिरोधपुरी पहुंच जय स्तंभ का दर्शन पूजन किया

27-12-2023 को सुबह 11 बजे हनुमान जी के दर्शन करके 2 कार में 10 सदस्य गिरोधपुरी के लिये रवाना हुये बाराद्वार, सारागांव, बम्हनीडीह होते हुये गिधौरी पहुँचे जहाँ पर फेमस हॉटल में रुक कर जलपान किये फिर आगे बढ़ गये दोपहर 1 बजे के आस पास गिरोदपुरी धाम पहुँचे जहाँ भक्त की भीड़ लगी हुई है और दर्जनों भक्त कर नापते आर रहे है जिनमे बच्चे बड़े महिलाये है हमारी दोनों गाड़ी गेट मे प्रवेश कर पार्किंग में खड़ी कर जैतखम्भ की ओर बढ़ चले कुछ कदम चलने के बाद खम्भ की ऊँचाई देख आँखे खुली रह गई फोटो में छोटा सा दिखने वाला कितना विशाल है सभी लोगो ने अपना अपना सेल्फी फोटो लेने के बाद आगे बढ़े गोला कर खम्भ में प्रवेश किये गोलाई में सीढ़ी बनी हुई थी जिसपर चढ़ना चालू किये कुछ हाफ़न लगें कुछ लोगो की घुटने में दर्द होने लगी सास भरने लगी बीच बीच मे रुकते हुये चढ़ते रहे लग भग 500 सीढ़ी के बाद ऊपर पहुँचे और वहाँ का नजारा देख सारी थकान दूर होगाई और सभी के चेहरे में मुस्कान आगई जहाँ पहले से सैकड़ो भक्त ऊपर मे मौजूद थे खम्भ में भक्तों के द्वारा नारियल चढ़ाया जा रहा था हम सभी ने खम्भ पर माथा टेका और जय जय सतनाम जय जय श्री राम जय जय हनुमान का नारा लगाये और बहुत मस्ती किये फोटो सूट किये ऊपर से नीचे देखने से डरावना गहराई दिखलाई पड़ा कुछ दूर में हेलिपैड भी दिखा फिर नीचे की तरफ उतरे तो देखे की उतरने की सीढ़ी अलग है जो एक साथ होते हुये भी दिखलाई नही पड़ता एवं इस खम्भ में दो टेरिस है और दो गोलाई नुमा हाल है। इतना घुमने के बाद के बाद खम्भ से बाहर निकले फिर पास में ही स्थित सतनाम मंदिर पहुँचे जहाँ भक्तो की कतरा लगी हुई थी और कर नापते भक्त आते है जहाँ मानता के नारियल सफेद कपड़े में बंधे हुये दिखे हम सभी भी दर्शन कर टीका प्रसाद ग्रहण आगे रवाना हुये आप सभी भी एक बार अवश्य ही जैतखम्भ देखने जाये