सक्ति के हृदय स्थल हनुमान गेट थाना परिसर में विराजमान है। श्री सिद्ध हनुमान जी 12/12/2023की भव्य महाआरती

सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ति में हुआ 30 वा भव्य महाआरती
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 12 दिसबंर के 30 वे मंगलवार को भव्य महाआरती परम आदरणीया पँडित चन्द्र प्रकाश तिवारी के सानिध्य में किया गया। इस महाआरती में मंत्र उच्चारण एवं पूजन परम आदरणीय पँडित श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन कोडके मौर्य जी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के सभी यादगार पलों को रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा कैमरे में कैद किया गया। इस महाआरती में हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों. …ने शामिल होकर 51 दीपो की महाआरती को प्रज्वलित कर महाआरती में शामिल हुये एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के वरिष्ठ सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, सोनू देवांगन, अमित तम्बोली, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, अरविंद देवांगन, महेंद्र गवेल, मोनू साहू, संजय तंबोली, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर, संतोष देवांगन, रविन्द्र मिश्रा एवं सभी सदस्य सामिल हुए। इस महाआरती में सक्ति एवं सक्ति के आसपास के भक्त बढ़ चढ़कर सामिल हो रहे हैं। महाराज श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा नगर के तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए निर्माल्य वाहन का संचालन किया जा रहा है। आप भी इस पुनीत कार्य में सहयोग कर सकते हैं…
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आप सिंदूराअभिषेक श्रंगार एवं सुंदरकांड का पाठ भी करवा सकते हैं।
।।सिंदूराअभिषेक।। नितिन सोनी ,रामगोपाल देवांगन, अनूप गर्ग, सावित्री यादव, गणेश राम साहू, कन्हैया लाल साहू, विनायक ममता राय , के द्वारा कराया गया।
।।सुंदरकांड पाठ।। श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, शिवांश बरेठ, तक्ष बरेठ,के द्वारा कराया गया। और
।।श्रृंगार।। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा किराया गया।
।।प्रसाद।। श्रीकिशन अग्रवाल R.K. फाइनेंस नवीन प्रधान राजापारा सक्ति के द्वारा कराया गया।
आप भी अपने जन्मदिन विवाह वर्षगांठ या किसी भी शुभ अवसर पर हनुमान जी की सेवा कर सकते हैं
(1) सिंदूरअभिषेक 101₹ (2) सुंदरकांडपाठ 101₹
एवं (3) श्रृंगार 701₹ भी मन्दिर में करवा सकते हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होने वाले भव्य महाआरती में आप सपरिवार आमंत्रित हैं।
निवेदक-श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति।











