समाचार
भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ में शामिल हुये श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, कार्यक्रम स्थल किशन अंगूरी मधुबन झुलकदम सक्ति में

आज दिन शनिवार को हमारे शक्ति नगर के रैन बसेरा के संचालक श्री अमर अग्रवाल जी के द्वारा अपने फार्म हाऊस किशन अंगूरी मधुबन में भव्य संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जिसमें बाहर से सुप्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया और आयोजक परिवार के द्वारा बहुत ही सुंदर भोजन भंडारा प्रसाद का भी व्यवस्था किया गया था इस अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल होकर सुंदरकांड का पाठ का वाचन कर भोजन प्रसाद ग्रहण किये इस सफल आयोजन के लिए शक्ति नगर के साथ-साथ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य ने आयोजक परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद दिया







