समाचार

प्रत्येक मंगलवार को विशेष ऐतिहासिक और अनोखी आरती

जय श्री राम जय हनुमान छत्तीसगढ़ का सुप्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर में जिला सक्ति में स्थित है। यहां प्रत्येक मंगलवार को भव्य 51 दीपों से सजी महाआरती की जाती है। इस प्रकार की महाआरती हमारे प्रदेश का पहला हनुमान मंदिर है जहां प्रत्येक मंगलवार को विशेष रूप से कथावाचक भागवत आचार्य विद्वान ब्राह्मण समाज के लोगों के सानिध्य में महाआरती की जाती है और प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग अतिथियों के द्वारा महाआरती की जाती है। और साथ में मंदिर में आए लोगों के द्वारा भी महाआरती की जाती है। उसके बाद सभी एक साथ बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। हमारे मंदिर के पुजारी पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा बहुत ही सुंदर गणेश जी की और हनुमान जी की महाआरती गाई जाती है। कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य के द्वारा किया जाता है। और पूरे कार्यक्रम को हमारे शक्ति नगर के कलाकार एवं हुंनरबाज अमित तंबोली के द्वारा याद गार दृश्यो को कैमरे में कैद कर सुरक्षित रखने का कार्य किया जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के वरिष्ठ सदस्य हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजन पटेल जी के साथ-साथ सभी सदस्यो का सहयोग रहता है। आप सभी से निवेदन कि आप भी प्रत्येक मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का दर्शन पूजन आरती कर और सामूहिक हनुमान चालीसा में भाग लेकर अपने जीवन को सफल एवं धन्य बनाएं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रत्येक दिन शाम 7:00 बजे आरती एवं 8:00 तक भजन कीर्तन होता है जिसमें भूमिका चौहान,पूनम तम्बोली, जागृति जांगड़े,रिया जांगड़े,रैनी देवांगन, हर्षित देवांगन, हर्ष देवांगन, लव साहू, योगेश देवांगन, कान्हा देवांगन, निकेश तंबोली, नंदनी देवांगन,प्रिंसी देवांगन,सेलिना जांगड़े यह सब प्रत्येक शाम शामिल होते हैं। जय श्री राम जय हनुमान🙏🙏