श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में भव्य 180वीं महाआरती संपन्न, पंडित तपेश शर्मा जी स्पतिनक हुये शामिल, दूर-दूर से पहुँच रहे हैं भक्त

नगर के पावन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान भक्तों की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बीते 27 अक्टूबर, मंगलवार की शाम 7 बजे आदरणीय पंडित तपेश शर्मा जी के पावन सानिध्य में भव्य 180 महाआरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक और अलौकिक आयोजन ने पूरे सक्ती नगर को हनुमानमय बना दिया।
अनवरत सेवा और दैनिक अनुष्ठान
मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी द्वारा हनुमान जी की निरंतर और निष्ठावान सेवा की जा रही है। पुजारी जी के मार्गदर्शन में मंदिर में प्रतिदिन हवन-पूजन का विशेष अनुष्ठान संपन्न हो रहा है, जिससे संपूर्ण वातावरण पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहता है।
भक्तों की भारी भीड़ और विभिन्न अनुष्ठान
श्री सिद्ध हनुमान जी के दिव्य रूप के दर्शन कर अपनी अर्जी लगाने के लिए न केवल सक्ती नगर, बल्कि दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। मंदिर में भक्तों की गहरी आस्था देखने को मिल रही है — कोई हनुमान जी को नवीन वस्त्र पहना रहा है, तो कोई विधि-विधान से सिंदुराभिषेक करवा रहा है। इसके साथ ही, मंदिर परिसर में संकटमोचन की आराधना के रूप में शुण्डकाण्ड का पाठ भी निरंतर करवाया जा रहा है।
मंदिर परिवार और मातृशक्ति का विशेष सहयोग
इस विशाल महाआरती और धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में मंदिर परिवार के सदस्यों की पूरी टीम का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसमें मातृशक्ति की सग्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने अपनी निष्ठा और सेवा-भाव से कार्यक्रम को दिव्यता प्रदान की।
पंडित तपेश शर्मा जी के सानिध्य और पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी की देखरेख में हुये इस धार्मिक आयोजनों से सक्ती नगर में भक्ति और उल्लास का अनूठा माहौल बना हुआ है।
सेवा और सम्मान
श्रीमती चमेली सन्तोष देवांगन जी के द्वारा आवश्यकता अनुसार सहयोग मिलता रहता है इस लिये अमित तम्बोली के द्वारा हस्त निर्मित पेन स्टैंड भेट किया जा रहा है।
यूट्यूब लाईव:- गौरव यादव, योगेश देवांगन, आरुष देवांगन
संगीत एवं भजन:- पूनम तम्बोली, प्रीति, काजल, अवनी, गीतिका, निशा देवांगन, निम्मी देवांगन
मंच संचालन:- कोडके मौर्य
संरक्षक:- चित्रंजय पटेल
फोटो ग्राफी:- अमित तम्बोली
आरती व्यवस्था:- रिंकू निर्मलकर
साउंड व्यवस्था:- सोनू देवांगन
प्रसाद वितरण:- महेंद्र गबेल
अन्य सेवा:- सुरेश देवांगन, पप्पू खर्रा, पप्पू गौ सेवक, संतोष देवांगन
सुबह का श्रृंगार:- शिवानी अग्रवाल सक्ती
शाम का श्रृंगार:- पुष्पा निर्मलकर सक्ती
दीप प्रज्वलित:- संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, बद्रिका साहू, प्रेमलता जायसवाल,
प्रसाद:- याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली
सिंदुराभिषेक:- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीन विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा प्रतुषा पद्माक्ष सोनी, सपना क्षमा शिवांश, निखिल देवांगन
शुन्दरकाण्ड:- सौरभ गर्ग, गीतेश कुमार पाण्डेय, आदित्य अग्रवाल, एकांश बरेठ, प्रियल देवांगन, सपना क्षमा शिवांश सारस, भावेश अग्रवाल















