समाचार

एकता पत्रकार संघ और नितारा वर्ल्ड ने मनाया सक्ती जिला स्थापना दिवस, अनसुनी विभूतियों का हुआ भव्य सम्मान

सक्ती। सक्ती जिला स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर एकता पत्रकार संघ सक्ती एवं नितारा वर्ल्ड सक्ती के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नवभारत के पत्रकार सुमित शर्मा और उनकी टीम द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 09 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से मारवाड़ी धर्मशाला के खचाखच भरे सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चियों के मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई। इसके पश्चात मंचस्थ अतिथियों का परिचय और स्वागत कर उनके उद्बोधन का क्रम शुरू हुआ। सक्ती जिले के 4 वर्षों के सफर, यहाँ की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों पर अतिथियों ने अपने विचार साझा किए।

मंच पर प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, मेघाराम साहू, विधायक पति मनहरण राठौर, मधुसूदन शर्मा, मदन मोहन शर्मा, दिगंबर चौबे, श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, रश्मि गबेल, आयुष शर्मा, अभिषेक शर्मा, नितारा के अध्यक्ष सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मंच पर उपस्थित रहे।

सबसे विशेष:- सक्ती रियासत से सक्ती जिला तक का सफर के लिये नवभारत के द्वारा एक पुस्तिका का विमोचन किया गया

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों और सेवाभावी संस्थाओं का सम्मान

समारोह में जिले की अनसुनी विभूतियों और समाजसेवियों को मंच से स्मृती चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सबसे पहले शहीद परिवारों को नमन करते हुए सम्मानित किया गया। इसके बाद शासकीय पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं, शिक्षा, गीत-संगीत, कविता, नृत्य और चंद्रपुर पदयात्रा के सेवादारों का सम्मान हुआ।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार एवं अमित तम्बोली का विशेष सम्मान

निरंतर जनसेवा और धार्मिक कार्यों के लिए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा लगातार 174 महाआरती, मुक्तिधाम में निःस्वार्थ सेवा, गौ सेवा और सक्ती के सार्वजनिक गार्डन की साफ-सफाई व सुंदरीकरण के प्रयासों की सराहना की गई। मंदिर परिवार की ओर से पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, कोंडके मौर्य, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल और रिंकू निर्मलकर ने मंच पर स्मृति चिन्ह ग्रहण किया।

इसी क्रम में अमित तम्बोली को उनके अनूठे धार्मिक संकल्प के लिए सम्मानित किया गया। वे सवा इंच के शिवलिंग (मौलीश्वर महादेव) पर लगातार 1,111 दिनों से अधिक समय से प्रतिदिन जलाभिषेक और विभिन्न देवी-देवताओं का अद्भुत श्रृंगार कर रहे हैं। इसके साथ ही मिनी गणेश पंडाल और अनोखा रावण निर्माण जैसे रचनात्मक प्रयासों के लिए भी उन्हें सराहा गया।

सहयोगियों का आभार और संगीतमय समापन

कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान देने वाले सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया:

  • जय माता दी टेंट हाउस: सोनू देवांगन (उत्कृष्ट टेंट व्यवस्था हेतु)
  • साउंड सिस्टम व्यवस्था: राकेश टंडन
  • गायक कलाकार: मिलन श्रीवास, रामकृष्ण और पप्पू

कार्यक्रम के अंतिम चरण में हनुमान जी के भजनों पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार और आयोजन समिति के सदस्य आनंदित होकर झूम उठे। अंत में एकता पत्रकार संघ की ओर से सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार एवं समस्त नगरवासियों ने इस गरिमामय आयोजन के लिए आयोजक सुमित शर्मा और पूरी टीम का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *