सक्ती: श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 152वीं महाआरती संपन्न, रायगढ़ के पंडित राजू भट्ट के सानिध्य में उमड़ा जनसैलाब

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आज भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था मंदिर की 152वीं भव्य महाआरती का, जो रायगढ़ के सुप्रसिद्ध पंडित श्री राजू भट्ट जी के पावन सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न हुई।
पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान गेट पर आतिथ्य सत्कार के साथ हुआ। अतिथि पंडित राजू भट्ट जी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के गगनभेदी जयकारों के साथ उन्हें ससम्मान मंदिर तक लाया गया। इस दौरान खरसिया के सरयू अग्रवाल ने अतिथि को मंदिर तक लाने में अपनी विशेष सहभागिता निभाई।
तिलक और माला से अतिथियों का अभिनंदन
मंदिर पहुँचने पर मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने पंडित राजू भट्ट जी को तिलक लगाकर और चुन्नी भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही, रायगढ़ से आए अन्य सभी अतिथियों का भी तिलक लगाकर और मोती माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
पंच दीपक महाआरती और हनुमान चालीसा का पाठ
मुख्य अनुष्ठान के दौरान पंच दीपक आरती और भव्य महाआरती की गई, जिसकी चमक और ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे मंदिर प्रांगण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
विशेष आयोजन: वैवाहिक वर्षगाँठ और 501 नारियल का पाग
आज का दिन दो दंपत्तियों के लिए और भी यादगार बन गया, जिन्होंने अपनी विवाह की वर्षगाँठ मंदिर में दीप प्रज्वलित कर और हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर मनाई।
मंदिर समिति ने इस विशेष अवसर पर 501 नारियल का पाग (नारियल हलवा) विशेष रूप से तैयार किया था। भगवान को भोग लगाने के पश्चात इस महाप्रसाद का वितरण सभी भक्तों के बीच किया गया। मंदिर परिवार के इस सफल आयोजन ने एक बार फिर सक्ती की धार्मिक एकता और सेवा भाव को रेखांकित किया है।
सुबह का श्रृंगार:- सहस अग्रवाल
शाम का श्रृंगार:- नैना देवांगन
दीपप्रज्वलन:- श्रीमती सन्ध्या वैष्णव, सुनीता तम्बोली, आँचल देवांगन, चमेली देवांगन
प्रसाद:- अतिथि पंडित जी, याता यात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा, अमित तम्बोली
सिंदुराभिषेक:- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, रमेश सरस्वती यादव, स्वाति दास
शुन्दरकाण्ड:- आदित्य अग्रवाल, गीतेश पाण्डेय, पंकज बंसल, आरोही अग्रवाल (तायल), एकांश बरेठ, लीना विकास बरेठ

















