महाआरती

सक्ती: श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 51 दीपों से गूंजा महाआरती का उद्घोष, उमड़ा जनसैलाब

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार, 10 मार्च की शाम भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला। पंडित श्री अश्वनी मिश्रा (दीपका) के सानिध्य में शाम 7 बजे 51 दीपों के साथ भव्य महाआरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ।

श्रद्धा और उल्लास का वातावरण

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्री अश्वनी मिश्रा जी के भव्य स्वागत के साथ हुई, जो अपनी धर्मपत्नी सहित इस पावन आयोजन में सम्मिलित हुए। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव की उपस्थिति में वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। इस अवसर पर अमित एवं सुनीता तम्बोली की विवाह वर्षगांठ भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

व्यवस्था एवं प्रबंधन की टीम

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

संरक्षक: चित्रंजय पटेल

संचालन: कोंडके मौर्य

मीडिया प्रचार: अमित तम्बोली

साउंड सिस्टम: सोनू देवांगन

प्रसाद व्यवस्था: महेन्द्र गबेल

दीप प्रज्वलन: रिंकू निर्मलकर

यूट्यूब लाइव: गौरव यादव एवं योगेश देवांगन

सक्रिय भागीदारी

आयोजन में महिला एवं पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला सदस्यों में संध्या वैष्णव, सुनीता तम्बोली, एकल देवांगन, पुष्पा निर्मलकर, लता गबेल, राजरानी मौर्य, हेमा साहू, शान्ति थवाईत, चांदनी देवांगन, शालनी साहू, कुसुम जांगड़े, पिंकी राठौर एवं लिली वैष्णव सक्रिय रहीं। वहीं पुरुष सदस्यों में दिनेश साहू, घनश्याम साहू, सुरेश देवांगन, हुताशन देवांगन, राकेश टंडन, पप्पू खर्रा और पप्पू गौ सेवक ने अपनी सेवाएँ दीं।

आगामी कार्यक्रम: रायगढ़ की श्रिया दुबे का आगमन

भक्ति का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आगामी 17 मार्च, मंगलवार को रायगढ़ की प्रसिद्ध यूट्यूबर श्रिया दुबे महाआरती में सम्मिलित होने सक्ती पधार रही हैं।

विशेष आमंत्रण: भव्य हनुमान जन्मोत्सव (2 अप्रैल)

मंदिर समिति ने आगामी 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के लिए समस्त धर्मप्रेमियों को आमंत्रित किया है। इस दिन कार्यक्रम की रूपरेखा निम्नानुसार होगी:

सुबह: विशेष पूजा-अर्चना।

सुबह 08 बजे से 12 बजे तक: अखंड दीप प्रज्वलन।

संध्या: भव्य भजन संध्या एवं विशाल भंडारा (महाप्रसाद)।

“हनुमान जी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे, इसी कामना के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।”

सुबह का श्रृंगार:- गौरव यादव

शाम का श्रृंगार:- योगेश देवांगन

ज्योति प्रज्वलित:-अतिथि पंडित की श्रीमती, प्रेमलता जायसवाल

प्रसाद:- यातायात थाना, अमित तम्बोली

सिंदूर अभिषेक:- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, अंकित स्वाति गर्ग, युवराज कुमार चौधरी

शुन्दरकाण्ड:- अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गीतेश कुमार पाण्डेय, एकांत बरेठ

विशेष:- मंदिर के सदस्य अमित तम्बोली एवं सुनीता तम्बोली के विवाह के वर्ष गांठ पर दोनों ने एक दूसरे को पुष्प माला पहनाये वही पुजारी जी ने मंत्रोउचार किये सभी ने शुभकामनाएं बधाई दिये एवं अमित सुनीता जी ने सभी सादस्यो के लिये जलपान की व्यवस्था भी किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *