सक्ती: श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 142वीं भव्य महाआरती संपन्न, 51 दीपों की लौ से जगमगा उठा मंदिर परिसर

सक्ती। नगर के हृदय स्थल हनुमान गेट के समीप, दो प्राचीन पीपल वृक्षों के मध्य स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था मंदिर में आयोजित 142वीं महाआरती का, जहाँ सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर धर्म लाभ लिया।
मुख्य यजमान का भव्य स्वागत
इस विशेष संध्या के मुख्य यजमान राधाकृष्ण मंदिर सक्ती के मुख्य पुजारी श्री तारेश त्रिपाठी (मैहर) थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने मुख्य यजमान का तिलक लगाकर और चुन्नी भेंट कर भव्य स्वागत किया। यजमान की अगवाई अधिवक्ता चित्रंजय पटेल द्वारा की गई।
51 दीपों से हुई महाआरती
भक्तिमय वातावरण में मातृ शक्ति आँचल देवांगन संध्या वैष्णव, सुनीता तम्बोली ने पंच दीपक गणेश आरती एवं 51 दीपों की महाआरती प्रज्वलित की। मुख्य यजमान श्री तारेश त्रिपाठी के सानिध्य में पंच दीपक गणेश आरती फिर महाआरती के पश्चात सभी भक्तों ने बारी-बारी से महाआरती की। इस दौरान पूरा परिसर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गूँज उठा।
शादी की सालगिरह और जन्मदिन का उत्सव
आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री योगेश देवांगन एवं श्रीमती आँचल देवांगन की 21वीं शादी की सालगिरह रही। इस दंपत्ति ने मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे को पुष्पहार पहनाकर आशीर्वाद लिया और हनुमान जी को रोठ प्रसाद चढ़ाये, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों के लिए स्वल्पाहार (नाश्ता) की व्यवस्था की।
इसके साथ ही, 76वीं महाआरती में सहभागी रहे पंडित मुकेश तिवारी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुजारी जी ने उन्हें तिलक लगाकर और मोती की माला पहनाकर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया।
व्यवस्था में इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:
संचालन: कोंडके मौर्य
फोटोग्राफी: अमित तम्बोली
साउंड सिस्टम: सोनू देवांगन
दीप व्यवस्था: रिंकू निर्मलकर
प्रसाद व्यवस्था: महेन्द्र गबेल
यातायात प्रबंधन: पप्पू एवं पप्पू खर्रा
सोशल मीडिया/YouTube: गौरव यादव एवं योगेश देवांगन
घंटा वादन: सुरेश देवांगन
प्रसाद वितरण- आँचल योगेश देवांगन, पप्पू खर्रा, यातायात थाना, सक्ती, अमित तम्बोली, मुकेश तिवारी
सिंदूरा अभिषेक- आँचल योगेश देवांगन, सिधिका तिवारी, राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, सत्य विद्या ज्वेलर्स परिवार, सक्ती
सुंदरकांड पाठ- अमन डालमिया, गितेश कुमार पांडेय, पप्पू खर्रा, आदित्य अग्रवाल
आरती के पश्चात भक्तों ने सेल्फी जोन में मुख्य यजमान के साथ छायाचित्र खिंचवाए। अंत में मुख्य यजमान को हनुमान जी की छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।



















