सारंगढ़ से शक्ति पधारे श्री महंत बंशीधर दास मिश्रा जी, 136 वीं महाआरती भव्य रूप से संपन्न

श्री सिद्ध हनुमान जी की 136वीं भव्य महाआरती संपन्न
दिनांक: 23 दिसंबर 2025
शक्ति नगर (छत्तीसगढ़) में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान जी की 136वीं भव्य महाआरती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुई।
इस पावन अवसर पर परम आदरणीय श्री महंत बंशीधर दास मिश्रा जी महाराज (सारंगढ़ वाले) का दिव्य आगमन हुआ। महाराज जी के हनुमान गेट पहुंचते ही श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें ससम्मान मंदिर तक लाया गया।
मंदिर परिसर में पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी द्वारा महाराज जी एवं उनके साथ पधारे सभी अतिथियों का तिलक, माला एवं चुनरी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इसके पश्चात महाराज जी को मंच तक ले जाया गया, जहाँ से
प्रथम गणेश वंदना एवं गणेश जी की आरती,
हनुमान जी की 51 दीपों से सजी भव्य महाआरती,
एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ।
तत्पश्चात महाराज जी ने गर्भगृह में प्रवेश कर श्री हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए भक्ति मार्ग से जुड़ी विशेष प्रेरणादायक बातें साझा कीं।
श्रृंगार एवं धार्मिक आयोजन
प्रातः श्रृंगार – सौरभ देवांगन द्वारा (जन्मदिवस के अवसर पर)
सांयकालीन श्रृंगार – सहस अग्रवाल द्वारा
51 दीपों से सजी ज्योति का प्रज्वलन –
श्रीमती संध्या वैष्णव, प्रेमलता जायसवाल एवं अंचल देवांगन द्वारा
अन्य आयोजन एवं सेवाएँ
प्रसाद व्यवस्था – यातायात थाना शक्ति, अमित तंबोली एवं पप्पू खर्रा
सुंदरकांड पाठ – अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, जितेश कुमार पांडेय
सिंदूरा अभिषेक – रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, अंकित एवं स्वाति गर्ग
कार्यक्रम संचालन – नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके जी)
फोटोग्राफी – अमित तंबोली
यूट्यूब लाइव प्रसारण – अनंत ग्राफिक्स (गौरव यादव)
अंत में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा समस्त भक्तजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी महाआरती में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया।
विशेष:- मनीष थवाईत(मनु) के ससुराल प्रियंका थवाईत के मैके सारंगढ में कुछ दिन पहले श्रीमद भागवत कथा का आयोजन नगर के श्री गोपाल मंदिर छोटे मठ के सेवक महंत बंशीधर दास जी के मुखरबिंद से कथा मोबाईल में के माध्यम से श्रवण किये और तुरंत ही मनीष थवाईत को कॉल कर पंडित जी को महाआरती में शामिल होने के लिये आमंत्रित करनें के लिये निवेदन किये और हमारी बात सुनकर हामी भरी और 23 तारीख मंगलवार को सही समय मे महराज जी के साथ मनीष प्रियंका थवाईत पहुँचे। हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों के तरफ से धन्यवाद।

















