समाचार

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में कैबनेट मंत्री के दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा जी का आगमन

आज सुबह 10:30 बजे आदरणीय रूपनारायण सिन्हा जी, योग आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन का अपने सहयोगी मित्रों सहित आगमन घनश्याम चन्द्रा जी के निवास सक्ती में हुआ आतिशबाजी, पुष्पहार, पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया एवं नास्ता किया गया इस स्वागत के कार्यक्रम में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य कोडके मौर्य, अमित तम्बोली, सोनू देवांगन भी हुये शामिल एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा सक्ती नगर के मध्य गगन चुम्बी राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु आवेदन दिया गया। एवं हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर दर्शन के चलने के लिये आमंत्रित किये सिन्हा जी ने सरल भाव से हामी भरी फिर कुछ देर बाद आदरणीय रूपनारायण सिन्हा अपने साथियों के साथ हमारे हनुमान जी के दर्शन के लिये आये श्रीफल अर्पित किये मंदिर के पुजारी जी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने मंत्रोउचार के साथ दीप प्रज्वलित कर आरती पूजा करवाये तिलक कर पुष्पहार एवं चुन्नी पहनाकर स्वागत किये हनुमान जी के दर्शन कर सिन्हा जी प्रसन्न हुये हम सभी ने हनुमान जी की महाआरती प्रत्येक मंगलवार होने की चर्चा कर किसी महाआरती में शामिल होने की बात भी कही सिन्हा जी ने हामी भरी किसी मंगलवार को पहुँचने का प्रयास करता हूं बाकी हनुमान जी के ऊपर सारी बात छोड़ी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *