महाआरती

दमाऊधारा छेत्र के मिलनसार पंडित जिसे बाबा महराज के नाम पहचाने जाने वाले के सानिध्य में किया गया

खबर आँखों देखी:-
जैसे कि हम आपको प्रत्येक मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होने वाले कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते है इसी संबंध में बतलाते है। 17 तारीख शुभ मंगलवार हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने जैसे ही सुबह पट खोले मंदिर के खुलते ही भाक्तो कि भीड़ दर्शन करने पूजा पाठ धूप दीप श्री फल भोग प्रसाद अर्पित किये।
एवं शाम के वक्त भी अत्यधिक भाक्त हनुमान जी के दर्शन कर महाआरती के समय का प्रतीक्षा कर रहे थे जैसे ही शाम सात बजा भाक्तो की नजर हनुमान गेट की तरफ टिक गई आज के अतिथि पंडित जी के को देखने के लिये जैसे ही समय हुआ आदरणीय अतिथि पंडित दिनेश दूबे(बाबा महराज) जी कार से हनुमान गेट पहुँचे आज अतिथि के साथ पंडित दिव्यानंद तिवारी जी, आनंद तिवारी एवं कृष्णा महन्त जी गहरिनमुड़ा से आये। मंदिर परिवार के सभी सदस्यों अतिथियों के चरण स्पर्श कर जयकारा के साथ मंदिर तक लाये अतिथि ने हनुमान जी को प्रणाम कर मंदिर में प्रवेश की फल फूल अर्पित किये। पुजारी ने सभी अतिथियों को तिलक किये एवं मुख्य अतिथि को चुन्नी भेट कर स्वागत किये और साथ आये पंडित जी को मोती की माला पहनाकर स्वागत किये। फिर पट बंद कर पुजारी जी ने हनुमान जी का श्रृंगार किये नये वस्त्र पहनाये फिर थोड़ी देर मे पट खुला तो अतिथि पंडितों के साथ सभी भाक्तो न हनुमान जी के दिव्य रूप का दर्शन किये। पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने गणेश वंदना प्रारम्भ किया। कुछ नये महिला भाक्तो के द्वारा पंचदीपक आरती प्रज्वलित किया गया इस पंचदीपक आरती में अतिथि पंडित के द्वारा गणेश आरती किया गया। फिर 51 दीपो से सजी महाआरती प्रज्वलित किये प्रथम महाआरती अतिथि पंडित दिनेश दूबे किया गया फिर बाकी आये अतिथियों ने महाआरती किये एवं सभी भाक्तो ने बारी बारी महाआरती किये। आरती पूर्ण होने के बाद सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। चालीसा होने के बाद अतिथि पंडित जी को सम्मान पूर्वक गर्भ गृह मे आमंत्रित किये हनुमान जी के चरणों मे माथा टेक आशीर्वाद लिये वही पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं कोडके मौर्य जी ने अतिथि जी को हनुमान जी का छाया चित्र भेट किये एवं अतिथि पंडित जी के द्वारा आशीर्वचन कहाँ गया और पुराण की कुछ बाते बतलाई जिसकी जानकारी बहुत कम लोगो को था आशीर्वचन होंते ही आज मंदिर के मार्गदर्शक एवं पुजारी ओमप्रकाश के पूज्य पिता जी पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव एवं माता विद्यावती जी वैष्णव के विवाह के 48 वा वर्ष गांठ हनुमान जी के आशीर्वाद के साथ मंत्रोउत्चर के संग एक दूसरे को माला पहनाकर मनाये फिर सभी भाक्तो का मंदिर में प्रवेश के साथ पूजा पाठ का सिलसिला चालू हुआ और ईधर मंदिर परिवार के सभी महिला पुरुष सदस्य एक जुट होकर सभी अतिथियों के साथ फोटो ग्राफी किये। मंदिर से विदाई के बाद सम्मान पूर्वक मौली फिश लाया गया जहाँ मौलीश्वर महादेव के दर्शन कर धूप दीप से पूजा किये एवं सवा इंच के शिवलिंग पर हनुमान जी की छवि देख प्रसन्न हुये
-:आज के कार्यक्रम:-
मंगलवार: 17 जून 2025
महाआरती: 109
मुख्य अतिथि:पंडित श्री दिनेश दूबे जी दमाऊधारा
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: अमित तम्बोली
सुबह का श्रृंगार: ईशान देवांगन सक्ती के द्वारा
संध्या का श्रृंगार: शौर्य यादव सक्ती के द्वारा
दीप प्रज्वलित: कुछ नये महिलाओं के द्वारा
प्रसाद: याता यात थाना सक्ति, पप्पू खर्रा सक्ती, निखिल अग्रवाल(बनारसी होटल सक्ती) के द्वारा
नमकीन प्रसाद: अमित सुनीता तम्बोली सक्ति के द्वारा
सिन्दूराभिषेक: सावित्री यादव सक्ती, रामगोपाल देवांगन सक्ती, मेहुल कुमार गबेल सक्ती के द्वारा
सुंदरकांड पाठ: श्याम रावलानी सक्ती, गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ती, धीरज गबेल सक्ती, आदित्य अग्रवाल सक्ती, अमन डालमिया सक्ती, मेहुल कुमार गबेल सक्ती, शुभम कुमार गबेल सक्ती के द्वारा
विशेष: अब प्रत्येक मंगलवार के महाआरती को आप यूट्यूब लाईव के माध्यम से घर बैठे देख सकते है कही भी कभी भी इस लिये इस लिंक को लाईक करे सस्कराइब करे एवं बेल आईकॉन को चालू करे।

https://www.youtube.com/live/ViCTEUAuCjI?si=1jSq2GMGhyH1Jebk

विवाह वर्ष गांठ का कार्यक्रम
मौली फिश में विराजे मौलीश्वर महादेव दर्शन के लिये आये अतिथि पंडित
मौलीश्वर महादेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *