महाआरती

79 वा महाआरती के लिये आये जांजगीर से आदरणीय पंडित श्री भरत शर्मा जी

जैसे कि आप सभी को पता है सक्ति नगर के पुलिस थाना अग्रसेन चौक से लगा हनुमान गेट के पास दो पीपल वृक्ष के बीच मे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जी का भव्य दरबार है जहाँ पर 79 सप्ताह से मंगलवार को भव्य 51 दीपो से सजी महाआरती की जाती है। इस आरती में मुख्य अतिथि  के रूप में पंडित, आचार्य, कथवाचक, कथावाचिका, साधु – सन्त एवं ब्राम्हण शामिल होते है। इनके द्वारा प्रथम महाआरती की जाती है इसी संबंध में दिनाँक 19 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार की शाम 07 बजे जांजगीर के पंडित श्री भरत शर्मा (पुरोहित) एवं साथ मे इनकी अर्धाग्नि श्रीमती रजनी शर्मा जी के साथ आगमन हुआ हनुमान गेट से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी महिला पुरुष सदस्यों ने आदरणीय पंडित जी को प्रणाम कर जयकारा के साथ स्वागत करते हुये मंदिर तक लेके आये आदरणीय महाराज जी ने मंदिर में शीश नवा कर प्रणाम कर मंदिर में प्रवेश किये हनुमान जी के सामने हाथ जोड़ प्रार्थना किये फिर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने अतिथि जी को तिलक लगा कर चुन्नी भेट कर स्वागत किये साथ मे आये महाराज जी की श्रीमती का स्वागत मोती की माला पहना कर पूजारी जी की श्रीमती संध्या वैष्णव जी के द्वारा किया गया। फिर हनुमान जी के पट(पर्दा) बंद कर पुजारी जी हनुमान जी के दिव्य श्रृंगार किये कुछ समय पाश्चत पट खुला तो सभी ने हनुमान जी की दिव्य रूप का दर्शन किये पुजारी जी के द्वारा गणेश वंदना की गई फिर गणेश आरती की गई पंच दीप से सजी आरती आदरणीय पंडित जी के द्वारा की गई इसके बाद 51 दीपो से सजी महाआरती को मंदिर के महिलाओ के द्वारा प्रज्वलित किया गया मुख्य अतिथि पंडित श्री भरत शर्मा जी के द्वारा भव्य महाआरती की गई कुछ देर बाद महाराज जी की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी शर्मा जी के साथ मिलकर किये फिर बारी बारी सभी भक्तो के द्वारा किया गया जिसमें पंडित रविन्द्र-शकुंतला मिश्रा, श्रीमती शांति मौर्य , समीर मौर्य, अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, रामेश्वर-अनुराधा देवांगन रहे। महाआरती के बाद सामुहिक हनुमान चलीसा का पाठ किया गया पूरा हनुमान मंदिर प्रांगण भक्तो के द्वारा हनुमान चालीसा से गूंज उठा फिर आदरणीय पंडित जो को आदर सहित हनुमान जी के गर्भ गृह में आमंत्रित किया गया जहाँ हनुमान जी के चरणों मे माथा टेक कर प्रणाम किये पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने हनुमान जी की छाया छवि भेट किये जिसे पाकर पंडित जी ने माथे से लगा लिया पंडित भरत शर्मा जी के द्वारा आशीर्वचन दिया गया एवं जबलपुर से आये समीर मौर्य जी को मोती की माला पहनाकर आशीर्वाद दिये और जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दिये फिर सभी सदस्यों ने महराज को सेल्फी जोन में लेके गये जहाँ फोटो शूट कर विदाई दी गई। समीर मौर्य ने केक काटकर अपना जन्मदिन सभी हनुमान मंदिर परिवार के साथ सेलिब्रेट किया

मंदिर के मार्गदर्शक- पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी

कार्यक्रम का संचालन- कोडके मौर्य जी के द्वारा किया गया

इन सभी की तस्वीर- अमित तम्बोली के द्वारा ली गई

वस्त्र-श्रृंगार- एक भक्त के द्वारा

सिन्दूराभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, सीमा नामदेव, हितेश नेताम, परमेश्वरी स्कूल शिक्षक परिवार सक्ति

सुंदरकांड पाठ- शारदा नामदेव, हितेश नेताम, गीतेश कुमार पांडेय, राजेश अग्रवाल, प्रथम शर्मा, श्याम रावलानी सक्ति

प्रसाद- यातायात थाना सक्ति, समीर मौर्य जबलपुर,

नमकीन प्रसाद- अमित तम्बोली सक्ति

आप सभी भी अपने जन्मदिन शादी के सालगिरह या किसी भी मौके पर इस तरह से कार्य करवाने हेतु संपर्क करे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी मोबाईल नम्बर +91 90987 22775

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *