महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की मेहनत लाई रंग मंदिर परिवार की एकजुटता से हुई 75वीं भव्य महाआरती।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 75 व भव्य महाआरती इस महाआरती में शामिल हुए पंडित श्री राज पाण्डेय महराज जी जैसे कि आप सभी भक्तों को मालूम है कि सक्ति जिले के हनुमान गेट में विराजमान दो पीपल वृक्षों के मध्य सिद्ध हनुमान जी हैं जिनकी प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग आचार्य कथा वाचक कथा वाचिका के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को महाआरती की जाती है इसी क्रम में 22 अक्टूबर मंगलवार को केरा ग्राम के श्री सिद्ध पीठ माँ चण्डी देवी मंदिर में पुजारी रह चुके श्री राज पाण्डेय महाराज जी शामिल हुए एवं गणेश जी की आरती हनुमान जी की आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा एवं सभी भक्तों को आशीर्वचन दिया और कहा कि यह महाआरती अनोखा एवं बहुत ही अच्छा कार्य हैं। कोडके मौर्य जी कार्यक्रम के संचालन करते हुये बतलाये की श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से जुड़े सदस्य जो अपने प्रतिष्ठान मौली फिश सक्ति में सवा इंच की शिव लिंग (मौलीश्वर महादेव) पर अलग अलग भगवान देवी देवताओं का श्रृंगार कलाकृति करते 700 दिन पूरे होने पर अमित तम्बोली को मोती की माला पहनाकर एवं कलम भेट कर सम्मानित किया गया और एक और जानकारी भी दी गई स्व. संतोष अग्रवाल की स्मृति में विशाल जिलास्तरीय निःशुल्क नेत्र रोग निदान एवं मोतियाबिन्द जाँच व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 नवम्बर को सक्ति के सामुदायिक भवन में रखा गया इस आयोजन के सेवा के लिये श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को आमंत्रित किया गया है पूरे मंदिर परिसर के तरफ से आयोजक श्री राहुल अग्रवाल को धन्यवाद दिया गया एवं महाआरती में पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार शामिल रहे। आप भी हमारे श्री सिद्ध हनुमान जी का प्रत्येक मंगलवार को श्रृंगार सिंदूरा अभिषेक एवं मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है आप भी अपने नाम से करवा सकते हैं। आज का श्रृंगार- बिरज लाल रावत तरफ से है सिंदूरा अभिषेक- सावित्री यादव. रामगोपाल देवांगन .अविनाश गवेल.रवि देवांगन.सुरेंद्र ठाकुर .मनहरण लाल चौहान के तरफ से है
सुंदरकांड का पाठ- श्याम रावलानी. राजेश अग्रवाल. गितेश कुमार पांडेय. प्रथम शर्मा .मनहरण लाल चौहान की तरफ से हैं।
प्रसाद- यात्रायात थाना शक्ति . गुप्त भक्त के तरफ से है। नमकीन भोग- अमित तम्बोली के द्वारा
हमारे मार्गदर्शक- पंडित देवी प्रसाद वैष्णव
मंदिर पुजारी- ओम प्रकाश वैष्णव
आरती का संचालन- नारायण प्रसाद मौर्य कोंडके
कार्यक्रम का फोटोग्राफी- अमित तम्बोली
“”””””””””””””””””””””””
आप सभी भक्तों से निवेदन है कि आप अपने आसपास के मंदिरों में अवश्य जाएं एवं आरती में शामिल हो।
निवेदक -श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार थाना परिसर हनुमान गेट सकती।

हनुमान जी एवं मौलीश्वर महादेव के 700 दिन पर हनुमान जी का चित्रण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *