महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 72 वा महाआरती में सामिल हुए काशी के विद्वान पंडित

शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षों के मध्य विराज मान है श्री सिद्ध हनुमान जी जहा प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में हुई 72 वा भव्य महाआरती 1 अक्टूबर को जिसमे शामिल हुए पंडित श्री वेदविभूषण कुणाल कृष्ण तिवारी जी महाराज (काशी) के सानिध्य में हुई। महाराज जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य ससम्मान मंदिर लाया गया मंदिर में परम आदरणीय पंडित ओमप्रकाश जी के द्वारा महाराज पँडित वेदविभूषण श्री कुणाल कृष्ण तिवारी जी को चुन्नी भेंट कर तिलक लगा कर हनुमान जी का दर्शन कराया तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की 51 दीपो से सजी हुई महाआरती कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया महाराज जी ने कहा इस महाआरती में शामिल होना बड़ी सौभाग्य की बात है आप सभी भक्तों पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे कहा और सभी भक्तों का अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस सुनहरे पल को मोबाइल में फोटो कैप्चर किया श्री अमित तम्बोली जी के द्वारा एवं मंच संचालन श्री नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके) जी के द्वारा किया गया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए अगस्त माह के 1 अक्टूबर मंगलवार को हनुमान जी का सुबह का श्रृंगार- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा कराया गया। महाआरती प्रज्वलित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा किया गया।
सिंदूरा अभिषेक- सावित्री यादव रामगोपाल देवांगन,।
सुंदरकांड का पाठ- श्याम रावलानी. गितेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार अग्रवाल,प्रथम शर्मा.।
प्रसाद- यातायात थाना शक्ति पप्पू खर्रा, नमकीन भोग– अमित तम्बोली

आप भी अपने नाम से हनुमान जी का श्रृंगार सिंदूरा अभिषेक एवं मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करवा सकते हैं संपर्क करे पुजारी श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी से

पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव
श्री वेदविभूषण कुणाल कृष्ण तिवारी जी मंदिर में प्रवेश करते हुये
पुजारी जी के द्वारा चुन्नी भेट
गणेश आरती
आदरणीय अतिथि पंडित के लघु भ्राता रेवती तिवारी
सभी भक्तों के द्वारा बारी बारी महाआरती उठाते हुये
सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
पुजारी जी द्वारा अतिथि महाराज जी को हनुमान जी का छाया चित्र भेट करते
सेल्फी जोन मे श्री वेदविभूषण कुणाल कृष्ण तिवारी जी के संग श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार
सेल्फी जोन मे श्री वेदविभूषण कुणाल कृष्ण तिवारी जी के संग श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार महिला सदस्य
श्री सिद्ध हनुमान जी का श्रृंगार एवं मौलीश्वर महादेव में हनुमान जी की छवि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *