सितंबर माह के अंतिम मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच हुई श्री सिद्ध हनुमान जी की 71 वा भव्य महाआरती..

शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षों के मध्य विराज मान है श्री सिद्ध हनुमान जी जहा प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में हुई 71 वा भव्य महाआरती 24 सितंबर को जिसमे शामिल हुए पंडित श्री राजेन्द्र शर्मा जी महाराज जी के सानिध्य में हुई। महाराज जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य ससम्मान मंदिर लाया गया मंदिर में परम आदरणीय पंडित ओमप्रकाश जी के द्वारा महाराज श्री राजेन्द्र शर्मा जी (सागर ) को चुन्नी भेंट कर तिलक लगा कर हनुमान जी का दर्शन कराया तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की 51 दीपो से सजी हुई महाआरती कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया महाराज जी ने कहा इस महाआरती में शामिल होना बड़ी सौभाग्य की बात है आप सभी भक्तों पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे कहा और सभी भक्तों का अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस सुनहरे पल को मोबाइल में फोटो कैप्चर किया श्री रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा एवं मंच संचालन श्री नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके) जी के द्वारा किया गया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए अगस्त माह के 24 सितंबर मंगलवार को हनुमान जी का सुबह का श्रृंगार– दिलेश्वरी साहू मालखरौदा के द्वारा कराया गया। महाआरती प्रज्वलित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा किया गया।
सिंदूरा अभिषेक -सावित्री यादव रामगोपाल देवांगन, अविनाश गवेल ।
सुंदरकांड का पाठ-श्याम रावलानी. गितेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार अग्रवाल,
प्रसाद– यातायात थाना शक्ति पप्पू खर्रा, आप भी अपने नाम से हनुमान जी का श्रृंगार सिंदूरा अभिषेक एवं मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करवा सकते हैं
















