महाआरती

शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षों के मध्य विराजमान है श्री सिद्ध हनुमान जी जहा प्रत्येक मंगलवार को होती है भव्य महाआरती

शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षों के मध्य विराज मान है श्री सिद्ध हनुमान जी जहा प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में 65 वा भव्य महाआरती 13 अगस्त को जिसमे शामिल हुए सिवनी के सुप्रसिद्ध आचार्य पंडित-श्री चंचल पांडेय महाराज जी के सानिध्य में हुई। महाराज जी को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य ससम्मान मंदिर लाया गया मंदिर में परम आदरणीय पंडित ओमप्रकाश जी के द्वारा महाराज श्री चंचल पांडेय जी को चुन्नी भेंट कर तिलक लगा कर हनुमान जी का दर्शन कराया तत्पश्चात महाराज जी के द्वारा गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की 51 दीपो से सजी हुई महाआरती कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया गया महाराज जी ने कहा इस महाआरती में शामिल होना बड़ी सौभाग्य की बात है आप सभी भक्तों पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहे कहा और सभी भक्तों का अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस सुनहरे पल को मोबाइल में फोटो कैप्चर किया श्री रिंकू निर्मलकर जी के द्वारा एवं मंच संचालन श्री नारायण प्रसाद मौर्य (कोंडके) जी के द्वारा किया गया श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए अगस्त माह के 13 अगस्त मंगलवार को हनुमान जी का सुबह का श्रृंगार– आनंद कुमार अग्रवाल के शाम का श्रृंगार– पुलिस कॉलोनी महिला समिति के द्वारा कराया गया।
सिंदूरा अभिषेक- सावित्री यादव रामगोपाल देवांगन नितिन सोनी, अविनाश कुमार गवेल,।
सुंदरकांड का पाठ- आनंद कुमार अग्रवाल गितेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार अग्रवाल, प्रथम शर्मा .गिरधर जायसवाल अधिवक्ता. रमेश अग्रवाल
प्रसाद- यातायात थाना शक्ति, पप्पू खर्रा, पुलिस लाइन महिला समिति सकती, के द्वारा प्रसाद लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *