महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सकती 30 जुलाई मंगलवार की भव्य महाआरती परम् आदरणीय पँडित -श्री जसवंत तिवारी जी के सानिध्य ने हुई।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 63 वा भव्य महाआरती में शामिल हुए  श्री जसवंत तिवारी जी। जैसे की आप सभी भक्तों को मालूम है कि शक्ति के हनुमान गेट में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में प्रत्येक मंगलवार को होती है भव्य महाआरती। हमारे प्रेरणास्रोत पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव मंदिर पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी के तत्वाधान में होती है। भव्य महाआरती दिनांक 30जुलाई मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 63वा भव्य महाआरती जिसमें शामिल हुए  परम आदरणीय पंडित श्री जसवंत तिवारी जी महाराज जी के मंदिर पहुंचते ही मंदिर के सदस्यों के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन कर मंदिर में पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा तिलक एवं चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की महाआरती फिर हनुमान चालीसा का पाठ कर महाराज जी ने हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया। महाआरती में पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।
प्रसाद- यातायात थाना सक्ति एवं पप्पू खर्रा के द्वारा हनुमान जी को प्रसाद लगाया गया
नमकीन प्रसाद का भोग- अमित तम्बोली के द्वारा हनुमान जी को भोग लगाया गया।
श्री सिद्ध हनुमान जी का श्रृंगार- गुप्त भक्त के द्वारा किया कराया गया।
सिंदूरा अभिषेक- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, नितिन सोनी,श्याम सुंदर अग्रवाल अधिवक्ता,विनायक गवेल
सुंदरकांड पाठ- श्याम सुंदर अग्रवाल अधिवक्ता ,श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल,गितेश कुमार पांडेय, प्रथम शर्मा
विशेष- हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में वृंदावन से पधारे परम आदरणीय पंडित हरि दर्शन जी महाराज भी इस महाआरती में शामिल हुये। एवं कथावाचक पंडित हरि दर्शन जी महाराज के सानिध्य में होगी 23 अगस्त से 29 अगस्त तक श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ किया जाना है यह कार्यक्रम सामुदायिक भवन सक्ति में होगी एवं कथा के मध्य में कृष्ण जन्म पर जन्माष्टमी उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाने की बात महाराज जी ने कही और सभी भक्तों को आमंत्रित किया। जिसमे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *