शुभ अति शुभ दो पीपल वृक्षो के मध्य विराजमान है हनुमान जी जहाँ होती है प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 61 वा भव्य महाआरती में शामिल हुए श्री मनोज कुमार पांडेय जी जैसे की आप सभी भक्तों को मालूम है कि शक्ति के हनुमान गेट में स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में प्रत्येक मंगलवार को होती है भव्य महाआरती हमारे प्रेरणास्रोत पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव मंदिर पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी के तत्वाधान में होती है। भव्य महाआरती दिनांक 16 जुलाई मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 61वा भव्य महाआरती जिसमें शामिल हुए टाटा (अड़भार )के परम आदरणीय पंडित श्री मनोज कुमार पांडेय जी महाराज जी के मंदिर पहुंचते ही मंदिर के सदस्यों के द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन कर मंदिर में पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा तिलक एवं चुनरी पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात गणेश जी की आरती एवं हनुमान जी की महाआरती फिर हनुमान चालीसा का पाठ कर महाराज जी ने हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किया। महाआरती में पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए।
श्री सिद्ध हनुमान जी का श्रृंगार- श्रीअमीर चंद अग्रवाल भुरू जी एवं शाम का श्रृंगार- श्री मुकेश तिवारी जी के द्वारा किया कराया गया। सिंदूरा अभिषेक- रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव,
सुंदरकांड पाठ- श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल अधिवक्ता गितेश कुमार पांडेय। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।














