महाआरती

बारिश की झड़ी के साथ हुआ 59वा महाआरती अर्जुनी ग्राम से आये अतिथि पंडित जाने वो कौन….

आप सभी के साथ मिल जुल कर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में महाआरती करते करते 59वा सप्ताह पूर्ण हो गया इस महाआरती में हर बार एक नये पंडित, कथावाचक, आचार्य, कथावाचिका को अतिथि रूप में सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाता है इसी कड़ी में 59वा महाआरती में आज अर्जुनी ग्राम से पंडित देवेन्द्र गोस्वामी आचार्य जी को निमंत्रण दिया गया था वो निमंत्रण का सम्मान करते हुये अपने सही समय 07 बजे अग्रसेन चौक हनुमान गेट मे पहुँचे।
हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों ने एक जुट होकर हनुमान जी राम जी के जयकारा के साथ आदर पूर्वक मंदिर तक लेके आये आदरणीय पंडित देवेन्द्र गोस्वामी ने मंदिर की देहली में माथा टेक कर प्रणाम किये फिर हनुमान जी को प्रणाम किये फिर पुजारी जी ने तिलक कर चुन्नी भेट किये और आज अतिथि पंडित के साथ उनका पुत्र आचार्य चंदन गोस्वामी जी एवं पंडित जी के मित्र जो सक्ति के भजन सम्राट के नाम से जाने जाते है संतोष महंत जी भी शामिल हुये इन दोनों मेहमान को मोती की माला भेट कर स्वागत किया गया।
हमेशा की तरह पुजारी जी ने पट बन्द कर हनुमान जी का श्रृंगार वस्त्र से शोभित किये कुछ समय मे पट खुलते ही सभी ने बजरंगबली के दिव्य छवि का दर्शन किये पुजारी जी के द्वारा दीप प्रज्वलित करते ही मंदिर समिति की महिलाओं ने पंच दीप आरती भी प्रज्वलित किये मंत्रोचार के साथ अथिति पंडित एवं पुजारी जी अपना अपना आरती चालू किये गणेश वंदना एवं गणेश आरती के बाद आई 51 दीपो से सजी महाआरती प्रज्वलित करने की बारी जिसे महिला सदस्यों ने मिलकर प्रज्वलित किये प्रथम आरती पंडित देवेन्द्र गोस्वामी द्वारा की गई फिर चंदन गोस्वामी एवं संतोष महंत ने बडे भाव से महाआरती किये उसके बाद सभी श्रद्धालुओं के द्वारा महाआरती की गई इस कार्य को पूर्ण होने के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया चालीसा पूर्ण होने के बाद अतिथि को गर्भ गृह में लाया गया हनुमान जी के चरणों मे माथा टेके पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने हनुमान जी का छाया चित्र और प्रसाद भेट किये अतिथि जी के द्वारा आशीर्वचन बोलने के बाद भजन गायक संतोष महंत जी ने बहुत प्यारा भजन गये।
आज पप्पू खर्रा का भी सम्मान मोती की माला भेट कर किया गया ये 26-06-2024 को शाला प्रवेश के उत्सव जो श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के द्वारा कई स्कूलों में घूम कर मनाये उसमे निस्वार्थ कार्टून के वेश भूषा में बच्चो का मनोरंजन कर चाकलेट बाटा कार्यक्रम के अंत मे सभी हनुमान मंदिर परिवार के महिला पुरुष सदस्य अतिथि पंडित जी के साथ सेल्फी जोन में तस्वीर ली गई। इन सभी पलो को रिंकू निर्मलकर के द्वारा ली गई है, इस कार्यक्रम का संचालन कोडके मौर्य के द्वारा किया गया वही सोनू देवांगन के द्वारा साउंड की व्यवस्था, महेन्द्र गबेल के द्वारा पीने की पानी की व्यस्था एवं अमित तम्बोली के द्वारा हमारे हनुमान वेबसाइट में न्यूज अपडेट की गई
सभी कार्यक्रमों के हमारे मार्गदर्शक परम आदरणीय पँडित- श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी हैं।
आज का सुबह का श्रृंगार- अनुराग जायसवाल सक्ति
आज संध्या का श्रृंगार- अमीर चंद अग्रवाल सक्ति भुरू
आज का सिन्दूरभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, श्यामशुन्दर अग्रवाल जी अधिवक्ता
सुंदर कांड का पाठ- गीतेश कुमार पाण्डेय, श्याम रावलनी, राजेश अग्रवाल सक्ति
संध्या का प्रसाद- योगेश देवांगन पिता फूलचन्द देवांगन कोसा एम्पोरियम, पप्पू खर्रा सक्ति
नमकीन भोग प्रसाद सुलौनी- सुनीता अमित तम्बोली के द्वारा प्राप्त हुआ
इस महाआरती के सहयोग में जुड़े श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य है- आदरणीय हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, वन्या वैष्णव, सीता शर्मा, शकुंतला मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, शान्ति थवाईत, गिरधर सिंह पटेल, अरविंद देवांगन ,संतोष देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, गोपाल गौतम,संजय तम्बोली, पप्पू खर्रा, सुरेश ,महेश भुनेश्वर गौरव , योगेश , हनु , यश , बॉबी , काजल , प्रीति ,तनुजा , गीतू ,अवनी आरुष, रानू, रैनी, रिया एवं बच्चो की फौज शामिल हुये

अधिवक्ता चित्रंजय पटेल, संतोष महन्त, देवेन्द्र गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, रविन्द्र मिश्रा
अतिथि पंडित को चुन्नी भेट कर सम्मानित करते हुये पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी
पप्पू खर्रा को मोती की माला भेट कर सम्मानित करते गोस्वामी जी
पिता पुत्र को श्री सिद्ध हनुमान जी की छाया चित्र भेट करते हुये
महाआरती करते भक्त
हनुमान चालीसा पाठ करते पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव एवं मंच संचालक कोडके मौर्य
सामूहिक हनुमान चालीसा
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों के साथ पंडित देवेन्द्र गोस्वामी जी
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महिला सदस्यों के साथ पंडित देवेन्द्र गोस्वामी जी
हनुमान जी का श्रृंगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *