मौसम ने दिया साथ भक्तो की भारी भीड़ के साथ हुआ 58 वा महाआरती जाने 25 जून के अतिथि के बारे में

जैसे कि आप को ज्ञात तो होगा ही कि 25 जून 2024 को मंगलवार का दिन पड़ा और श्री सिद्ध हनुमान मंदिर मे महाआरती की सिलसिला चलते 58 सप्ताह हो गया है आज मौसम ने भी साथ दिया धिमी हवा के साथ महाआरती में शामिल होने आई पूज्या दीदी पूजा शुक्ला जर्वे से दीदी जी कथावाचिका जो अपने साथ ठाकुर जी की प्रतिमा गोद मे लेके आई एवं दीदी जी के माता पिता और पुत्र भी समय से पहले सक्ति पहुँचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सदस्य की शॉप मौली फिश में पहुँच कर मौलीश्वर महादेव के दर्शन कर तस्वीर लिये एवं आरती के लिये मंदिर से खबर आने के बाद पूज्या दीदी पूजा शुक्ला जी अपने परिवार सहित अग्रसेन चौक पहुँचे जहाँ मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा सभी मेहमान को प्रणाम कर जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारा लगाते हुये मंदिर प्रांगण तक लेके आये मंदिर के पुजारी जी के द्वारा तिलक दिया गया दीदी जी तिलक लगाने के बाद अपने ठाकुर जी को पुजारी जी को सौप दिया गया पुजारी जी ने ठाकुर जी को हनुमान जी एवं महादेव के बीच अल्प समय के लिये सम्मान सहित स्थान दिया गया फिर मंदिर परिवार की छोटी बेबी के द्वारा दीदी जी को चुन्नी भेट कर सम्मानित किये फिर मोती की माला दीदी जी की माता जी को भेट की वही पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने दीदी जी के पिता एवं पुत्र को मोती की माला पहना कर सम्मानित किये
पुजारी जी पट बंद कर हनुमान जी के श्रृंगार करने लगे लग भग 10 मिनट में पट खुला तो हनुमान जी ठाकुरजी महादेव का दिव्य दर्शन सभी भक्तों को हुआ फिर मंत्रोचार के साथ पंच दीपक प्रज्वलित की गई दीदी जी के द्वारा पंच दीप से गणेश वंदना एवं गणेश जी की आरती की गई एवं दीदी जी कि माता सहित हनुमान मंदिर परिवार की महिलाएं 51 दीपो की महाआरती मिल कर प्रज्वलित किये प्रथम आरती कथावाचिका पूजा शुक्ला दीदी जी के द्वारा की गई कुछ समय पश्चयत दीदी जी के माता पिता पुत्र के साथ सामूहिक महाआरती की गई वही हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य सोनू देवांगन संग चुलबुली देवांगन के शादी के पहली वर्ष गांठ पर जोड़ी में महाआरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ फिर बारी बारी सभी सदस्यों के द्वारा 51 दीपो की आरती किये
आरती के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा किया गया जो सभी भक्त अपने अपने स्थान पर बैठ के किये चालीसा के समाप्ति के बाद दीदी एक बार फिर माथा टेक हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त की एवं पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा दीदी जी को हनुमान जी की छाया छवि के साथ प्रसाद दिये कोडके मौर्य जी ने मंच का संचालन करते हुये दीदी जी को आशीर्वचन के लिये आमंत्रित किया गया दीदी जी हनुमान मंदिर इस महाआरती में शामिल होना स्वभाग्य की बात है कही और दो शब्द के साथ हनुमान जी का भजन दो लाईन अपने मधुर आवज में गुनगुनाई फिर बारी बारी सभी भक्त दर्शन धूप दीप पूजा कर प्रसाद ग्रहण करने के लिये टूट पड़े।
दीदी जी एवं पूरे परिवार को सम्मान सहित सेल्फी जोन में लाया गया जहाँ सभी महिला पुरुष सदस्यों के द्वारा दीदी जी के साथ ग्रुप फ़ोटो क्लिक किये इन सभी पलो को अमित तम्बोली द्वारा मोबाईल में ली गई वही साउंड सिस्टम की व्यवस्था सोनू देवांगन द्वारा किया गया एवं पीने के पानी की व्यवस्था महेन्द्र गबेल के द्वारा की गई
सभी कार्यक्रमों के हमारे मार्गदर्शक परम आदरणीय पँडित- श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी हैं।
आज का सुबह का श्रृंगार– सूरज चौहान शाम का श्रृंगार-अमीर चंद अग्रवाल सक्ति (भुरू)
आज का सिन्दूरभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, आनंद गर्ग
सुंदर कांड का पाठ- गीतेश कुमार पाण्डेय, श्याम रावलनी, राजेश अग्रवाल, आनंद गर्ग
संध्या का प्रसाद- याता यात थाना सक्ति एवं नमकीन भोग मठरी– सुनीता अमित तम्बोली के द्वारा प्राप्त हुआ
आप भी अपने नाम से या अपने परिवार जनों के नाम से हमारे श्री सिद्ध हनुमान जी का श्रंगार सुंदरकांड का पाठ एवं सिंदूरा अभिषेक मंदिर में करवा सकते हैं।
इस महाआरती के सहयोग में जुड़े श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य है- आदरणीय हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल जी, संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, वन्या वैष्णव, गिरधर सिंह पटेल, अरविंद देवांगन ,संतोष देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर,संजय तम्बोली, पप्पू खर्रा, सुरेश ,महेश भुनेश्वर गौरव , योगेश , हनु , यश , बॉबी , काजल , प्रीति ,तनुजा , गीतू ,अवनी आरुष, रानू, रैनी, रिया एवं बच्चो की फौज शामिल हुये




















