महाआरती

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में हुई 57 वा भव्य महाआरती

जैसे कि आप सभी भक्तों को जानकारी है कि सक्ति नगर के हृदय स्थल हनुमान गेट में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान जी की प्रत्येक मंगलवार को भव्य महाआरती परम आदरणीय, आचार्य, महाराज, कथा वाचकों, के साथ में की जाती है जिसमे आज 18 जून मंगलवार को परम आदरणीय महाराज श्री संजू पाण्डेय जी के सानिध्य में 57 वा महाआरती की गई एवं विशेष सहयोगी श्री राजा वैष्णव संग श्रीमती रश्मि वैष्णव भी शामिल हुई परम आदरणीय महाराज जी का स्वागत वंदन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों के द्वारा किया गया मंदिर आगमन पर महाराज जी का श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी के द्वारा तिलक एवं चुनरी ओढ़ाकर महाराज जी का स्वागत अभिनंदन किया गया। गर्भगृह का पट बंद कर श्री सिद्ध हनुमान जी का श्रृंगार किया गया तत्पश्चात पट खोलते ही भक्तों के द्वारा जय घोष किया गया जय श्री राम जय हनुमान का नारा चारों ओर गूंज उठा जयकारा के गूंज के साथ गणेश जी की आरती हनुमान जी की महाआरती किया गया इन सभी कार्यक्रमों का संचालन नारायण प्रसाद मौर्य कोडके जी के द्वारा किया गया। एवं इस सभी पलो को मोबाइल में कैप्चर सक्ति के होनहार कलाकार अमित तंबोली जी के द्वारा किया गया। मंदिर में साउंड की व्यवस्था जय माता दी टेंट हाउस के संचालक मंदिर परिवार के सदस्य सोनू देवांगन के द्वारा एवं ठंडे पानी की व्यवस्था मंदिर परिवार के सदस्य महेंद्र गबेल के द्वारा किया गया। विशेष: महाआरती में शामिल होने के लिये वैष्णव परिवार में महराष्ट्र से अतिथि आये
सभी कार्यक्रमों के हमारे मार्गदर्शक परम आदरणीय पँडित- श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी हैं।


आज का श्रृंगार- वियास राठौर के द्वारा कराया गया।


आज का सिन्दूरभिषेक- रोहिणी देवी रामकृष्ण गवेल,राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव,


सुंदर कांड का पाठ- गिनेश कुमार पांडय, श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल,प्रथम शर्मा , मनीष कुमार बंसल जी के द्वारा करवाया गया।

नमकीन भोग चकली- सुनीता अमित तम्बोली के द्वारा प्राप्त हुआ

आप भी अपने नाम से या अपने परिवार जनों के नाम से हमारे श्री सिद्ध हनुमान जी का श्रंगार सुंदरकांड का पाठ एवं सिंदूरा अभिषेक मंदिर में करवा सकते हैं।

इस महाआरती के सहयोग में जुड़े श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य है- संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, वन्या वैष्णव, सुनीता तंबोली, मनीष तंबोली, ममता तम्बोली, शांति थवाईत, रविन्द्र मिश्रा, गिरधर सिंह पटेल, अरविंद देवांगन ,संतोष देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर,संजय तम्बोली, पप्पू खर्रा, सुरेश ,महेश भुनेश्वर गौरव , योगेश , हनु , यश , बॉबी , काजल , प्रीति ,तनुजा , गीतू ,अवनी आरुष, रानू, रैनी, रिया एवं बच्चो की फौज शामिल हुये

अतिथि पंडित संजू पाण्डेय को चुन्नी भेट कर स्वागत करते हुये
महाआरती
महाआरती
सामूहिक हनुमान चालीसा
अतिथि पंडित जी को हनुमान जी की छाया चित्र भेट देते हुये
भाई भाई मिलन
तुसार चश्मा घर दुष्यन्त सोनी को मोती की माला से सम्मानित
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पुरुष टीम
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर महिला टीम
आँखों की जाँच चश्मा हेतु निशुल्क
निमंत्रण पत्र

श्री सिद्ध हनुमान जी एवं मौलीश्वर महादेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *