महाआरती

सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 56 वा महाआरती छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भागवत आचार्य परम श्रद्धये पंडित उत्तम मिश्रा जी के द्वारा किया गया।

जून माह के बड़ा मंगलवार 11-06-2024 को रात्रि 07 बजे हनुमान गेट से आदरणीय अतिथि भगवताचार्य पंडित उत्तम मिश्रा जी निवास सिल्ली के द्वारा की गईं 56 वा महाआरती महराज जी का स्वागत हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों द्वारा प्रणाम कर जय श्री राम, जय हनुमान का जयकारा के साथ स्वागत करते हुये मंदिर में प्रवेश किये पंडित उत्तम मिश्रा जी ने हनुमान जी को प्रणाम कर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी ने तिलक कर हनुमान जी के आशीर्वाद के रूप में चुन्नी भेट किया फिर हनुमान जी का पर्दा बंद कर पुजारी जी ने हनुमान जी का वस्त्र और मनमोहक श्रृंगार किया जिसे पर्दा खुलते ही सभी भक्तो ने हनुमान जी का अद्भुत दर्शन किये भक्तो ने जय जय श्री राम का जयकारा लगाया फिर पुजारी जी गणेश वंदना कर गणेश जी की आरती की गई अतिथि पंडित जी ने पंच दीपक से गणेश जी की आरती की वही हनुमान जी की 51 दीपो की महाआरती को प्रज्वलित हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यो ने किया ।
गणेश आरती के बाद 51 दीपो से जगमगाती महाआरती परम आदरणीय महराज पंडित उत्तम मिश्रा जी सिल्ली वाले के द्वारा किया गया थोड़ी देर बाद सभी भक्त बारी बारी महाआरती किये। और भी बहुत से भक्त हुये शामिल महाआरती के बाद जयकार के साथ हुआ सामूहिक सैकड़ो भक्तो के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया फिर मुख्य अतिथि पंडित जी को गर्भगृह में जाने का अवसर प्राप्त हुआ हनुमान जी चरणों मे माथा टेकने के बाद प्रसाद दिया गया एवं हनुमान जी का छाया चित्र पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा भेट किया गया फिर महराज जी दो शब्दो मे भक्तो को संबोधित कर महाआरती की तारीफ करते 56 आरती में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होने की बाते कही फिर भक्तो बारी बारी नारियल, फल, पुष्प, मीठा चढ़ा कर धूप दीप अगरबत्ती जला कर प्रसाद ग्रहण किये
सभी मंदिर के महिला पुरुष सदस्यों ने पंडित उत्तम मिश्रा जी के साथ सेल्फी जोन में तस्वीर लिये।
मंदिर के मार्गदर्शक पंडित देवी प्रसाद वैष्णव जी एवं
मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा पूजा आरती दर्शन सभी भक्तों को निरंतर करवा कर अपना सेवा देते है
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी यादगार पलो को अमित तम्बोली के द्वारा अपने मोबाईल में सुरक्षित किया एवं मंदिर के इस कार्यक्रम का संचालन कोडके मौर्य के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्य है हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजन पटेल, मोनू साहू, अरविंद देवांगन, सन्तोष देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, गिरधर सिंह पटेल, रविन्द्र मिश्रा, गोपाल गौतम, रिंकू निर्मलकर, महेंद्र गबेल,संजय तंबोली, गौरव यादव, निकेश तंबोली, सुरेश देवांगन, महेश यादव, योगेश देवांगन, गौरव यादव रैनी देवांगन ,रानू रिया जांगड़े एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के महिला सदस्य संध्या वैष्णव, लिली वैष्णव, वन्या वैष्णव, सुनीता, मनीषा, ममता, सुशीला, अनिता, मौली तम्बोली, शान्ति थवाईत और कई सदस्य शामिल हुए।
सुबह का श्रृंगार- रघुनाथ जी के द्वारा हनुमान जन्ममोत्सव में प्राप्त वस्त्र
सिन्दूरा अभिषेक- श्री रामगोपाल देवांगन, श्री विकास बरेठ, सावित्री यादव,
सुंदरकांड- श्री श्याम रावलानी, श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रथम शर्मा, श्री गितेश कुमार पांडेय विकाश बरेठ
प्रसाद- यातायात थाना शक्ति
नमकीन प्रसाद पास्ता- श्रीमती सुनीता अमित तम्बोली सक्ति
विशेष- कोरबा के दो युवकों के द्वारा ब्लड डोनेट एवं गौ सेवा हेतु जागरूकता अभियान के तहत साइकिल यात्रा 20 जिलो से होते हुए हमारे शक्ति 21 जिले में पहुंची। हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में उनका स्वागत अभिनंदन किया गया तिलक कर चुन्नी भेट की गई
आप भी अपने शादी की सालगिरह पर, जन्मदिन पर या की भी दिन अपने नाम से श्रृंगार, सिंदूर अभिषेक, सुन्दरकांड करा सकते है। पँडित -श्री ओम प्रकाश वैष्णव जी संपर्क करे:-90987 22775

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *