

जैसे कि आप सभी को पता है कि 48 मंगलवार से रात्रि 07 बजे अलग अलग पंडित भागवताचार्य कथावाचिका के सानिध्य में महाआरती की जाती है पर इस मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव होने के कारण सुबह से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में भक्तो की भीड़ लगी रही सुबह पट खुलते ही हनुमान जी के दिव्य स्वरूप के दर्शन हुये फिर आरती की गई एवं 400 से अधिक ज्योति कलश से सजे हुये पंडाल में प्रथम कलश पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा एवं द्वितीय कलश कोडके मौर्य के द्वारा प्रज्वलित किया गया वही मंदिर के प्रांगड़ में हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना माल्यार्पण सिंदुराअभिषेक एवं 51 किलो का घन्टा का पूजन गिरधर सिंह पटेल दानदाता के द्वारा करवाया गया फिर भक्त बारी बारी अपने अपने नम्बर के ज्योति कलश प्रज्वलित कर सिंदुराअभिषेक किये हनुमान जी के दर्शन के साथ प्रसाद प्राप्त किये सारा दिन मंदिर का पट खुला रहा रात्रि 7 बजे पंडित कौशलेन्द्र दुबे जी (भागवताचार्य) का भव्य स्वागत किया गया हनुमान जी के आशीर्वाद प्राप्त कर पुजारी जी ने तिलक के साथ चुन्नी भेट कर सम्मानित किया फिर गणेश जी की आरती के बाद 51 दीपो से सजा 49वा महाआरती किया गया एवं कार्यक्रम स्थल पर संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ के बाद पंडित कौशलेन्द्र के द्वारा सम्बोधित किये फिर भजन संध्या सप्तक ग्रुप के द्वारा किया गया बुद्धेश नेताम डभरा,मिलन श्रीवास सक्ति, सुमन चौहान कोरबा के द्वारा झमा झम भजन में सभी झूमने लगे भजन के बीच बीच मे सम्मान की कड़ी में धर्म सेना, गौ सेवा समिति, चंद्रपुर पदयात्रा समिति, कराओके क्लब, हनुमंत साधना शिविर समिति, निवेदिता फाउडेशन एवम महिला बाल विकास विभाग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तो वहीं श्री रामभक्त सेवा समिति की ओर से श्री सिद्ध हनुमान परिवार को स्मृति चिन्ह के रूप में श्री राम लला का मनभावन चित्र भेंट की गई।
कार्यक्रम में पंडित भोलाशंकर तिवारी जी परिवार सहित शामिल हुये।
हनुमान जन्मोत्सव समारोह में गोपी साउंड के द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई तो वहीं यू ट्यूब प्रसारण तथा वीडियो रिकॉर्डिंग का कार्य धनजय जायसवाल ने बखूबी निभाया जिससे लोगों ने सभी कार्यक्रम का यूट्यूब में लाइव देख पा रहे थे एवं दूर बैठे लोगों के देखने के लिये led डिस्प्ले भी लगाई गई थी।
महाभंडारा का आयोजन गुप्त सहयोगी के द्वारा किया गया था एवं आकाश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, लक्ष्मण देवांगन, जय रोचलनी, अमित अग्रवाल, शुभम् अग्रवाल, किशन अग्रवाल, महेंद्र चंद्रा, मनीष वैष्णव के द्वारा सुबह नीबू शर्बत,गुलाब शर्बत निशुल्क वितरण किया गया और रात्रि को हजारों पीस ऑरेन्ज बार बर्फ का भी वितरण भी निशुल्क किया गया।
पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं मनीष वैष्णव जी सारा दिन और काफी रात तक भक्तो के बीच घिरे रहे।
अंत में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी मार्गदर्शक परम आदरणीय श्री देवी प्रसाद वैष्णव का सपत्नीक अभिनंदन किया गया।
सारे दिन एवं मंच का संचालन नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी) के द्वारा किया गया एवं मंदिर के सदस्य हाईकोर्ट अधिवक्ता चित्रंजय पटेल, सुनीता अमित तम्बोली, एकल सोनू देवांगन, लता महेन्द्र गबेल, सुनीता वीरेन्द्र देवांगन, ज्योति अरविन्द देवांगन, सीता संजय तम्बोली, सरिता संतोष देवांगन, पुष्पा रिंकू निर्मलकर, प्रज्ञा भास्कर, शकुंतला रविन्द्र मिश्रा, शांति किशोर थवाईत मोनू साहू, घनश्याम साहू, गोपाल गौतम हरनारायण पाण्डेय, मनीषा तंबोली, संध्या वैष्णव, वन्या वैष्णव, लिली वैष्णव, गौरव यादव, निकेश तंबोली, निकेश वैष्णव, सुरेश देवांगन, महेश यादव, और भी बहुत से हनुमान जी के सेवक एक जैसे ड्रेस पहन कर अपनी सेवा दिये




















