16 अप्रैल 2024 को नवरात्रि के अष्टमी के दिन मंगलवार और इस बार श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में होगी 48वा महाआरती।


जैसे कि आप सभी को जानकारी है लगातार 47 मंगलवार से सक्ति नगर के थाना परिसर के हनुमान गेट के समीप श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती अलग अलग पंडित, भागवताचार्य, कथा वाचिका के सानिध्य में हो रहा है। इसी कड़ी में नवरात्रि के प्रथम दिन मंगलवार को 47वी महाआरती हुई थी और 16 तारीख को नवरात्रि के अष्टमी के दिन मंगलवार को 48 वा महाआरती आदरणीय पंडित कमलेश्वर प्रसाद चौबे जी सक्ति जो कि अधिवक्ता है इनके सानिध्य में किया जायेगा अतः आप सभी शाम 7 बजे अपना अमूल्य समय निकाल कर महाआरती में शामिल हो एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर पुण्य के भागी बने।
विशेष सूचना:- 23 अप्रैल को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में भव्य हनुमान जन्मउत्सव का कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में आप सभी आमंत्रित है।
■ आप इस कार्यक्रम के लिये यथा शक्ति सहयोग कर रसीद प्राप्त कर सकते है।
■ श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 23 अप्रैल को एक दिवशीय ज्योति कलश प्रज्वलित की जाती है इसके लिये आप 300₹ जमा कर अपने नाम की रसीद कटवा सकते है।
■ हनुमान जी के लिये सिन्दूरा अभिषेक करवाने के लिये आप 100₹ की रसीद कटवा सकते है।
■ हनुमान जी का श्रृंगार, प्रसाद, या किसी भी सेवा के लिये श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी से संपर्क कर सकते है। मो. +91 90987 22775
कार्यक्रम की रूप रेखा:- सुबह आरती पूजा हनुमान चालीसा के पाठ के बाद दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम एवं संध्या महाआरती के पश्चात सप्तक ग्रुप के द्वारा भव्य भजन का कार्यक्रम









