श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार 09-04-2024 को 47 वीं महाआरती

जैसे कि आप सभी को जानकारी है कि प्रत्येक मंगलवार को रात 07 बजे एक मुख्य मेहमान पंडित जी के द्वारा महाआरती की जाती है इसी कड़ी में 09-04-2024 को आदरणीय पंडित विकाश तिवारी जी अखराभाठा सक्ति के सानिध्य में किया जायेगा महाआरती के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा।
09 तारीख से चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा होती है।
एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष धूम धाम से मनाया हिन्दू धर्म सेना के सदस्य रूपेंद्र गबेल एवं सहयोगी द्वारा सक्ति कसेरपारा रामसप्ताह से सुबह 10 बजे हजारों माता बहने एवं भाईयों भगवा झंडा के साथ जय कारा लगाते हुये बस्ती के विभिन्न मार्गों से होकर ये शोभायात्रा अग्रसेन चौक हनुमान गेट से श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुँचेगी जहाँ सार्वजनिक 51दीपो से सजी महाआरती की जायेगी सामूहिक हजारों भक्तो के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा एवं भोजन भंडारा का प्रसाद वितरण किया जायेगा












