23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट शक्ति में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा इस वर्ष मंगलवार का शुभ दिन पड़ रहा है जैसे कि आप सभी भक्तों को जानकारी है कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 23 मई 2023 मंगलवार से प्रत्येक मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान जी की महाआरती आदरणीय, महाराज ,पंडितों ,आचार्य, के द्वारा कराया जाता है जन्मोत्सव में मंगलवार का दिन पड़ने से यह उत्सव दोगुना महत्वकारी सिद्ध कारी हो गया हैं 23 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव के दिन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 49 वा महाआरती में परम आदरणीय श्री अनुसुइया नंदन पं.कौशलेंद्र दुबे (कृष्णा) जी महाराज ज्योतिष वेदाचार्य एवं भागवताचार्य के सानिध्य में की जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह से ही भक्तों का डाटा लगा रहता है सुबह की आरती 7:30 बजे तत्पश्चात अखंड दीप प्रज्वलित एवं सुंदर अभिषेक कर प्रसाद वितरण किया जाएगा एवं दिन भर भक्तो को श्री सिद्ध हनुमान जी के दर्शन प्राप्त होंगे। एवं शाम को 7:00 बजे भव्य महाआरती कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ तत्पश्चात भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम सप्तक म्यूजिक ग्रुप बुद्धेश नेताम शिवम वैष्णव एवं सुमन चौहान के द्वारा है शाम को 8.30 से भंडारे का आयोजन किया गया है । 23 अप्रैल मंगलवार हनुमान जन्मोत्सव के शाम के सभी कार्यक्रम आप यूट्यूब में लाइव देख सकते हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के पुजारी मार्गदर्शक परम आदरणीय -श्री देवी प्रसाद वैष्णव एवं श्री ओमप्रकाश वैष्णव ने सभी भक्तों को हनुमान जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु 23 अप्रैल मंगलवार को सादर आमंत्रित किया है।
आप हनुमानजन महोत्सव के दिन अपने नाम से श्रृंगार- 700₹
ज्योति कलश- 300₹
एवं सुंदर अभिषेक- 100₹
महराज जी से संपर्क कर करवा सकते हैं.. मो. नं. 9098722775
निवेदक-श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति











