सक्ति केरीबंधा में चल रहे राम कथा में पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य

सक्ति से लगे ग्राम- केरीबंधा में चल रहे राम कथा में पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्य
16 मार्च से प्रारंभ हुए सात दिवसीय राम कथा के विश्राम दिवस पर परम आदरणीय महाराज श्री बालकृष्ण पांडे जी उमरेली वाले के सानिध्य में रावण वध अयोध्या वापसी एवं राज्य अभिषेक की कथा श्रवण कराया गया राम दरबार की भव्य झांकी की प्रस्तुति की गई वानर सेना भी दिखलाई पड़े एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ एवं
आदरणीय कथावाचक ने सभी को बतलाये की श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति में प्रत्येक मंगलवार को महाआरती किया जाता है उस कड़ी के 42 वी महाआरती में स्वयं मै शामिल हुआ हो बतलाये। महराज जी के द्वारा सभी श्रोताओं को सवा इंच के मौलीश्वर महादेव के बारे मे विस्तार से जानकारी दिये। सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कर कथा श्रवण का लाभ प्राप्त हुआ। कथा के विराम में 51 दीपो से सजी महाआरती श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी एवं सदस्यों कथावाचक आयोक समिति के द्वारा की गई














