समाचार
माँ पटनेश्वरी देवी सेवा समिति पुब्लिक ट्रस्ट जर्वे द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ 20-02-2024 से 28-02-24 तक

जैसे कि आपको पता है कि अभी भागवत कथा की लहर छाई हुई है लग भग सभी गांव सहर कही भी जाये हमारे कानो में राधे कृष्ण की आवाज सुनाई पड़ती ही है
नगरदा से 5 किलोमीटर आगे ग्राम जर्वे में माँ पटनेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ चल रहा है इस कथा के व्यसपीठ पर विराजे पंडित है आदरणीय टीकम प्रसाद दुबे जी बड़ेगुमड़ा (घरघोड़ा) इनकी वाणी सीधे कानो से होकर हिरदय तक पहुँचती है। कथा के छठवें दिन महराज जी के निमंत्रण पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सक्ति के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी एवं कोंडके मौर्य, अमित तम्बोली, अरविन्द देवांगन, वीरेन्द्र देवांगन, संजय तम्बोली शामिल हुये एवं आदरणीय कथावाचक से मुलाकात कर भोजन भंडारा प्राप्त किये











