श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ में 7 दिनों तक पंडित देव कृष्ण ने मचाया धूम

बोईरडीह (सक्ति) में श्री बोधरामसाहू परिवार के द्वारा आयोजित संगीतमय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 फरवरी से प्रारम्भ हुआ था 8 फरवरी को विश्राम दिवस है इस श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के व्यासपीठ पर परम आदरणीय – देव कृष्ण जी महराज के सानिध्य में चल रहा है महराज जी के निमंत्रण पर आज कथा के विश्राम दिवस में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी, कोंडके मौर्य जी, अमित तम्बोली, सुनीता तम्बोली, चितरंजन पटेल,अरविंद देवांगन, संजय तम्बोली, हरनारायण पांडेय, सन्तोष यादव, उमादेवी यादव, पहुँचे एवं अमित तंबोली जी के द्वारा बहुत ही सुंदर सवा इंच की शिवलिंग मौलीश्वर महादेव में कथा वाचक देव कृष्ण जी का छाया चित्र बनाया गया था इसे महराज जी स्वयं दर्शन करने आये और दर्शन कर धूप दीप दिखलाकर मंत्रोतचर किये एवं आज भागवत में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्य व्यासपीठ पर आशीर्वाद प्राप्त किये आज सुदामा प्रसंग पर सुदामा जी, श्री कृष्ण जी, माता रुकमणि संग द्वारपालों की मनमोहक जीवंत झांकी की प्रस्तुति दिखलाई। भागवताचार्य ने हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल जी को व्यासपीठ पर आमंत्रित किया और दी आनंद लेते हुये संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ महराज जी एवं संगीत टीम के द्वारा कराया गया एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा लाया गया 51 दीपो की भव्य महाआरती मुख्य यजमान सहित सभी भक्तों ने महाआरती किये।आयोजक परिवार के मुख्या ने कथा के अंतिम दिन सभी को धन्यवाद दिया और दो शब्द बोल कर संबोधित किये एवं प्रसाद के साथ भंडारा भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई। आयोजक परिवार एवं ग्राम वासियों को
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट में मंगलवार को होने वाले महाआरती में आमंत्रित किया गया ।

















