रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर एवं नगर के कई स्थानों में किया गया भव्य भजन भंडारा का कार्यक्रम

22 तारीख दिन सोमवार को पूरे देश के साथ-साथ हमारे शक्ति नगर में भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ रामलाल जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाई गई जिसमें हमारे शक्ति नगर के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए सुबह से ही भक्तों ने सभी मंदिरों में माथा टेका एवं गौ सेवा समिति के द्वारा नगर के गोवंश को भोजन कराया गया। नगर में भव्य बाइक गैलरी निकल गई एवं जगह सभी द्वारा में रंगोली बनाई गई दीप जले गए। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सदस्यों के द्वारा सुबह से ही श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कई बार किया गया एवं भव्य आरती की गई। और शाम को अग्रसेन चौक हनुमान गेट में भव्य भजन संध्या का कार्यक्रम नगर के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल जी के द्वारा रखा गया था जिसमें कर सेवकों के साथ-साथ नगर में अच्छे कार्य करने वाली समितियां सदस्यों का सम्मान किया गया जिसमें हमारे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान राम जी की छायाचित्र देकर भेट किया गया एवं सभी नगर वासी सुश्री रुचिता तिवारी बिलासपुर के मीठी मीठे भजन से झूमते हुए हर्ष उल्लास के साथ रामलीला का आगमन स्वागत किया। भंडारा प्रसाद वितरण किया गया एवं शाम 7:00 बजे हमारे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती की गई। इस महाआरती में सैकड़ो भक्त शामिल हुये















