महाआरती

83 वा महाआरती सम्पन्न हुआ 17-12-2024 की शाम आदरणीय पंद्रह श्री पुष्पेन्द्र गोस्वामी जी सर्जुनी के द्वारा

जैसे कि आप सभी को पता है सक्ति के अग्रसेन चौक थाना परिसर में हनुमान गेट बना हुआ है उस गेट में प्रवेश करते ही दो पीपल के वृक्ष के बीच भव्य श्री सिद्ध हनुमान मंदिर स्थित है इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है इस बजरंगबली से कुछ भी मांगो पूरा जरूरत होता है कभी तुरंत तो कभी कुछ समय के बाद एवं इस मंदिर में दिव्य अखण्ड ज्योति कलश भी सालों से जल रहा है। हनुमान के प्रेरणा स्रोत है पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी है एवं मंदिर के पुजारी है पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी। इस मंदिर के पुजारी के द्वारा एक श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की एक टीम बनाई गई है इस टीम में लग भग 15 पुरुष एवं 10 महिला सदस्य शामिल है इन सभी के द्वारा मंदिर में कुछ कुछ आयोजन चलते रहता है।

इसी संबंध में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार की शाम 07 बजे 51 दीपो से सजी भव्य महाआरती की जाती है। इस महाआरती के लिये कथा वाचक, कथा वाचिका, आचार्य, पंडित, पुजारी एवं आदरणीय ब्राम्हण शामिल होते है इस महाआरती को 83 सप्ताह पूरे हो चुके है। आदरणीय अतिथि को सम्मान सहित मंदिर लाया जाता है जहाँ पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी अतिथि को तिलक लगा कर चुन्नी भेट कर स्वागत किया जाता है फिर मंदिर के बाहर बने मंच से पहले गणेश जी की वंदना कर पंच दीप आरती की जाती है एवं 51 दीप से सजी महाआरती अतिथि पंडित जी करते है फिर कुछ देर बाद सभी भक्त बारी बारी महाआरती करते है एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होता है। पाठ होने के बाद अतिथि पंडित को हनुमान जी के गर्भ गृह में प्रवेश कर माथा टेकते है फिर पुजारी जी के द्वारा हनुमान जी की छाया छवि भेट की जाती है आदरणीय पंडित जी आशीर्वचन देते है एवं सेल्फी जोन में सभी सदस्यों के साथ फोटो ग्राफी की जाती है।

मुख्य अतिथि- पंडित श्री पुष्पेन्द्र गोस्वामी सर्जुनी
मंच संचालन- कोडके मौर्य सक्ति
कैमरा मेन- अमित तम्बोली सक्ति
सुबह का श्रृंगार- एक हनुमान भक्त
शाम का श्रृंगार- गोवर्धन-चुलबुली देवांगन सक्ति
ज्योति प्रज्वलित- श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महिला सदस्य श्रीमती संध्या वैष्णव एवं श्रीमती सीता शर्मा
प्रसाद- याता यात थाना सक्ति, विनय जायसवाल सक्ति, रेखा निर्मलकर सक्ति
नमकीन प्रसाद- अमित तम्बोली
सिंदुराभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन
शुन्दरकाण्ड पाठ- गीतेश कुमार पाण्डेय, श्याम रावलानी, प्रथम शर्मा, राजेश अग्रवाल
विशेष अभिनंदन- साहू जी संस्कार पब्लिक स्कूल लवसरा
आप भी अगर कुछ सेवा या कुछ चढ़ाने हेतु संपर्क करे मो. +919098722775

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *