महाआरती

73 वा महाआरती हुई राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी के सानिध्य में एवं रामलला दर्शन कर  लौटे भक्तो के द्वारा

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हुई 73 भव्य महाआरती इस आरती में शामिल हुई  राष्ट्रीय कथा वाचक सुश्री पूजा किशोरी जी जैसे कि आप सभी भक्तों को मालूम है कि सक्ति जिले के हनुमान गेट में विराजमान दो पीपल वृक्षों के मध्य सिद्ध हनुमान जी हैं जिनकी प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग आचार्य कथा वाचक कथा वाचिकाओं के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को महाआरती की जाती है इसी क्रम में 08 अक्टूबर मंगलवार को राष्ट्रीय कथा वाचक सुश्री पूजा किशोरी जी शामिल हुई एवं गणेश जी की आरती हनुमान जी की आरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा एवं सभी भक्तों को आशीर्वचन प्रदान की इन सभी कार्यक्रम में पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार शामिल रहे। हमारे श्री सिद्ध हनुमान जी का प्रत्येक  मंगलवार को श्रृंगार सिंदूरा अभिषेक एवं मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है आप भी अपने नाम से करवा सकते हैं। आज का श्रृंगार- श्री प्रमोद लाल साहू परसदा कला के तरफ से है सिंदूरा अभिषेक- सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन के तरफ से है
सुंदरकांड का पाठ- श्याम रावलानी, राजेश अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, प्रथम शर्मा की तरफ से हैं।
प्रसाद-  यात्रायात थाना शक्ति  पप्पू खर्रा, मानव अधिकार मीडिया प्रभारी के तरफ से है।
हमारे मार्गदर्शक- पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर पुजारी- श्री ओम प्रकाश वैष्णव
आरती का संचालन- श्री नारायण प्रसाद मौर्य कोंडके
कार्यक्रम का फोटोग्राफी- श्री पप्पू खर्रा।
आप सभी भक्तों से निवेदन है कि आप अपने आसपास के मंदिरों में अवश्य जाएं एवं आरती में शामिल हो।
निवेदक -श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार थाना परिसर हनुमान सक्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *