महाआरती

परम आदरणीय पंडित प्रकाश कृष्ण वैष्णव जी की उपस्थिति में हुई 134वीं महाआरती

🌺 जय श्री राम • जय हनुमान 🌺
✨ पावन मंगलमय संपन्न हुई श्री सिद्ध हनुमान जी की 134वीं भव्य महाआरती ✨

🙏 सामिल हुए – परम आदरणीय पंडित श्री प्रकाश कृष्ण वैष्णव जी महाराज (चंपा–वृंदावन वाले)

जैसे कि आप सभी भक्तों को विदित है कि छत्तीसगढ़ के सक्ती में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान जी की
प्रत्येक मंगलवार को 51 दीपों से सजी हुई भव्य महाआरती
कथावाचक ब्राह्मणों के सानिध्य में संपन्न होती है।

इसी पावन क्रम में दिनांक 09 दिसंबर की शाम
परम आदरणीय पंडित श्री प्रकाश कृष्ण वैष्णव जी महाराज ने अपनी दिव्य उपस्थिति से
134वीं महाआरती को पावन बनाया।

महाराज जी शक्ति पहुँचकर अपने जजमान के यहाँ विश्राम पश्चात
हनुमान गेट पर आए जहाँ
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत-वंदन-अभिनंदन किया।
मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव जी द्वारा तिलक, चुनरी एवं पुष्प वर्षा से
महाराज जी का ससम्मान स्वागत किया गया।

इसके पश्चात स्टेज आगमन हुआ और क्रमशः—
🔸 गणेश जी की आरती
🔸 हनुमान जी की महाआरती
🔸 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
संपन्न हुआ।

🎤 कार्यक्रम संचालन – पप्पू खर्रा
📸 फोटोग्राफी – अमित तंबोली
📡 लाइव प्रसारण – अनंत ग्राफिक्स, रायपुर–शक्ति
🎥 साथ सहयोग – गौरव यादव, हर्ष देवांगन

महाराज जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं
हनुमान जी की अद्भुत महिमा का दिव्य वर्णन सुनाया।
सभी भक्तों एवं मंदिर परिवार ने सेल्फी-ज़ोन में जाकर
महाराज जी से आशीर्वाद व फोटो ग्रहण किया।

✨ शृंगार एवं सेवा सहयोग ✨
🌼 सुबह का श्रृंगार – मनीराम देवांगन
🌼 शाम का श्रृंगार – सहस अग्रवाल

🍛 प्रसाद सेवा – यातायात थाना शक्ति, अमित तंबोली, हुताशन देवांगन

🪔 सिंदूर अभिषेक –
संदीप देवांगन, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, माही बंसल, अविनाश गवेल

📖 सुंदरकांड पाठ कराने वाले भक्तगण –
अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश पांडेय, माही बंसल,
कौशल्या देवी गर्ग, राजेश गवेल, एकांश बरेठ


🙏 आप भी प्रत्येक मंगलवार होने वाली महाआरती में शामिल होकर पुण्य के भागी बन सकते हैं।
श्रृंगार, प्रसाद, सिंदूर अभिषेक, एवं सुंदरकांड पाठ हेतु अपना योगदान देकर
इस अनुष्ठान को और भी दिव्य बना सकते हैं।

🌺 जय श्री सिद्ध हनुमान जी महाराज की जय 🌺

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *