शिवबारात में महादेव के भूमिका निभाने वाले ब्राम्हण के सानिध्य में किया गया 110 महाआरती

खबर आंखों देखी:- हमारे सक्ती नगर के ह्रदय स्थल हनुमान गेट के पास दो पीपल वृक्ष के बीच मे स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 109 मंगलवार से लगातार सैकड़ों भाक्तो के साथ एक नये ब्राम्हण के सानिध्य में 51 दीपो से सजी महाआरती किया जा रहा है।
इसी संबंध में रविवार की शाम मंदिर के पुजारी एवं मंदिर के सदस्यों के साथ एक बैठक रखा गया और 110 महाआरती के लिये कौन से ब्राम्हण को निमंत्रण दे इस बात की चर्चा की गई सभी के द्वारा कई पंडितो के नाम सामने आया और बैठक के अंत मे सभी के सहमति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन शिवबारात की झांकी में शंकर भगवान की भूमिका निभाने वाले ब्राम्हण आदरणीय किशन शर्मा जी को आमंत्रित किया जाये।
फिर सोमवार की शाम श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के कुछ सदस्यों ने पंडित जी के निवास पर पहुँच कर पंडित जी को महाआरती के लिये निमंत्रण दिये पंडित जी ने निमंत्रण स्वीकार कर बोले कि ये मेरे लिये सौभाग्य की बात है जो मेरे को महाआरती में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मै पूरे परिवार के साथ सही समय मे मंदिर पहुचने की बात कही फिर सभी सदस्य वापस लौट आये।
अब आया दिनाँक 24-06-2025 शुभ दिन मंगलवार को हमेशा की तरह सुबह से भाक्तो का दर्शन करनें का सिलसिला चलता रहा फिर शाम को ठीक 07 बजे हनुमान गेट के पास आदरणीय पंडित श्री किशन शर्मा जी का आगमन पूरे परिवार के साथ हुआ।
फिर प्रत्येक मंगलवार की तरह जयकारा के साथ स्वागत, मंदिर में प्रवेश, तिलक के साथ चुन्नी भेट कर स्वागत, अन्य अतिथि को तिलक और मोती की माला से स्वागत, पट बन्द कर श्रृंगार, पट खुलते ही हनुमान जी का दिव्य दर्शन, गणेश वंदना, पंचदीपक गणेश आरती एवं 51 दीपो से सजी आरती को श्रीमती कांति मौर्य राजनांदगांव एवं बाबा धाम सेवा समिति सक्ती की महिला सदस्यों के द्वारा प्रज्वलित किया गया प्रथम महाआरती आदरणीय पंडित श्री किशन शर्मा जी के द्वारा किया गया फिर बाकी भक्तों के द्वारा बारी बारी किया गया एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ, अतिथि पंडित जी को गर्भ गृह में आमंत्रित किया गया जहाँ हनुमान जी के चरणों मे माथा टेके फिर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी कोडके मौर्य ने श्री सिद्ध हनुमान जी की छाया चित्र अतिथि को भेट किये।
अतिथि ने कम शब्दों में बहुत अच्छा अश्रीवचन दिये एवं सेल्फी जोन में अतिथि के परिवार के साथ सभी महिला पुरुष सदस्य एवं भक्तो ने तस्वीरों क्लिक किये। जल पान के बाद प्रसाद के साथ आदरपूर्वक विदाई दिया गया।
-:आज के कार्यक्रम:-
मंगलवार: 24 जून 2025
महाआरती: 110
मुख्य अतिथि: पंडित श्री किशन शर्मा जी (शिवबारात महादेव)
मंदिर के मार्गदर्शक: पंडित श्री देवी प्रसाद वैष्णव जी
मंदिर के पुजारी: पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी
कार्यक्रम संचालक: नारायण प्रसाद मौर्य(कोंडके जी)
यादगार तस्वीर ली गई: अमित तम्बोली
सुबह का श्रृंगार: आकाश मिश्रा सक्ती के द्वारा
संध्या का श्रृंगार: स्वपनिल रामनारायण सिदार सक्ती के द्वारा
दीप प्रज्वलित: श्रीमती कांति मौर्य राजनांदगांव एवं बाबा धाम सेवा समिति सक्ती की महिला के द्वारा
प्रसाद: याता यात थाना सक्ति, बाबा धाम सेवा समिति सक्ती गत्यान्श निर्मलकर सक्ती के द्वारा
नमकीन प्रसाद: अमित सुनीता तम्बोली सक्ति के द्वारा
सिन्दूराभिषेक: मेहुल कुमार गबेल सक्ती, रामगोपाल देवांगन सक्ती के द्वारा
सुंदरकांड पाठ:मेहुल कुमार गबेल सक्ती, शुभम कुमार गबेल सक्ती, धीरज गबेल सक्ती, गीतेश कुमार पाण्डेय सक्ती, आदित्य अग्रवाल सक्ती, अमन डालमिया सक्ती के द्वारा
विशेष: (1) कोडके मौर्य की बडी बहन कांति मौर्य राजनांदगांव का स्वागत मोती की माला भेट कर
(2) आदरणीय पंडित रविन्द्र मिश्रा जी के अवतरण दिवस पर सामूहिक बधाई गीत एवं मोती की माला भेट किया गया
(3) बाबा धाम सेवा समिति का स्वागत सभी सदस्यों को मोती की माला भेट कर किया गया
विशेष: अब प्रत्येक मंगलवार के महाआरती को आप यूट्यूब लाईव के माध्यम से घर बैठे देख सकते है कही भी कभी भी इस लिये इस लिंक को लाईक करे सस्कराइब करे एवं बेल आईकॉन को चालू करे।
















