समाचार

09-01-2024 मंगलवार को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट में होने वाली महाआरती में आज के मुख्य अतिथि पंडित जी के बारे में जाने के लिये समाचार पढ़े

सक्ति के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 09-01-2024 को 34 वीं महाआरती में आदरणीय पंडित बजरंग पाण्डेय जी महराज बासीनपाट के सानिध्य में होगी। आदरणीय महराज जी और उनके पूरे परिवार हनुमान जी की सेवा मे हमेशा लगे रहते है पंडित जी के निवास बासीनपाट मे घर के बाहर हनुमान जी का मंदिर है इस मंदिर में ये सेवा करते है एवं ये ग्राम सक्ति दमाऊधारा कोरबा मार्ग मे स्थित है तो इस रास्ते से चलने वाले बस इस मंदिर पर रुक कर नारियल चढ़ाते है और प्रसाद प्राप्त कर सभी सवारी को हनुमान जी का प्रसाद बाटते है आदरणीय बजरंग महराज के दो भाई है एक भाई शंकर पाण्डेय जो वही मंदिर मे पुजारी है और दूसरे नम्बर के भाई हरनारायण पाण्डेय जो सक्ति (हरेठी) में दक्षिण पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी है। आदरणीय पंडित बजरंग महराज जी आज 07 बजे श्री सिद्ध हनुमान पहुँच कर दर्शन कर महाआरती करेंगे एवं सामूहिक हनुमान चालीसा में भी हिस्सा लेंगे अतः
आप सभी भक्तजनों से निवेदन है अधिक से अधिक संख्या में रात्रि 07 बजे पहुचकर महाआरती का लाभ उठाएं एवं सामूहिक हनुमान चालीसा मे भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
एक निवेदन जो पहले महाआरती उठा चुके है वो अन्य नये भक्तो को महाआरती उठाने का मौका देवे

विशेष जानकारी:- आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर हनुमान गेट सक्ति के 3 सदस्यों की जोड़ी माँ वैष्णव देवी मंदिर कटरा दर्शन के लिये निकलने से पहले हनुमान मंदिर के पूरे सदस्यों सहित तीनो जोड़ी दो बच्चे सहित माँ महामाया मंदिर दर्शन कर आरती किये फिर आरती की थाली लेके जयकारा लगते हुये पूरा ग्रुप श्री सिद्ध हनुमान मंदिर प्रवेश किये हनुमान जी की आरती कर माथा टेके जय श्री राम जय श्री हनुमान के नारा परिसर में गूंज उठा फिर कार और बाईक से हरेठी पंचमुखी हनुमान में आरती पूजा कर तीनो परिवार कार से बिलासपुर(उसलापुर) के लिये रवाना किया गया तीन बजे ट्रेन से ये कटरा रवाना होंगे जाने वाले यात्री के नाम है। (1) गोवर्धन(सोनू) – एकल देवांगन (चुलबुली) (2) वीरेन्द्र – सुनीता देवांगन एवं बिटियाँ (3) राजा – आशा जयसवाल, बेटा

माँ महामाया मंदिर सक्ति
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर थाना परिसर सक्ति
दक्षिण पंचमुखी हनुमान मंदिर सक्ति (हरेठी)