📰✨ श्री सिद्ध हनुमान जी की 139वीं भव्य महाआरती आज ✨🛕🙏 मुख्य अतिथि — पंडित श्री कोमल शुक्ला जी महाराज (जांजगीर वाले) 🙏🔥🚩 हनुमान भक्तों में उत्साह, संध्या हुई दिव्य महाआरती 🚩🔥

जय जय श्री राम | जय जय हनुमान
श्री सिद्ध हनुमान जी की मंगलवार की 139 वीं भव्य महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान जी के पावन धाम में मंगलवार, दिनांक 13 जनवरी 2026 को 51 दिवस सजी महाआरती श्रृंखला के अंतर्गत एक भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर परम आदरणीय पंडित श्री कोमल शुक्ला जी महाराज (जांजगीर) का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। महाराज जी के शक्ति आगमन पर सर्वप्रथम उन्होंने अमित तंबोली जी के निवास में विराजमान मौलीश्वर महादेव जी के दर्शन किए, तत्पश्चात हनुमान गेट, शक्ति पहुंचकर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
हनुमान गेट पहुंचते ही श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा महाराज जी का आत्मीय स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में पंडित श्री ओमप्रकाश वैष्णव जी के द्वारा तिलक एवं चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं गणेश आरती से हुई, तत्पश्चात श्री सिद्ध हनुमान जी की 51 दीपो की महाआरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ। इसके उपरांत महाराज जी ने गर्भगृह में प्रवेश कर श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं ठंड के मौसम को देख कर हनुमान जी को शॉल ओढाये तथा भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए हनुमान जी की जीवन गाथा का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि इस महाआरती में सम्मिलित होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है।
आयोजन में विशेष योगदान
प्रातः श्रृंगार – श्रीमती सुनीता अमित तंबोली
संध्या श्रृंगार – सहस अग्रवाल
ज्योत प्रज्वलन – श्रीमती संध्या वैष्णव, प्रतीक्षा शुक्ला, अंजू देवांगन, गौरी यादव, श्रुति यादव, सुनीता कंवर, अंचल देवांगन सुनीता तम्बोली, शीतल थवाईत, विभा राठौर, बिंदु राठौर
प्रसाद व्यवस्था – यातायात थाना शक्ति, अमित तंबोली, पप्पू खर्रा , अतिथि महाराज।
सिंदूरा अभिषेक – रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव ,संदीप देवांगन।
सुंदरकांड पाठ – अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, स्तुति देवांगन, एकांश बरेठ,
माइक संचालन – नारायण प्रसाद मौर्य कोंडके’
फोटोग्राफी – अमित तंबोली
लाइव प्रसारण – अनंत ग्राफिक्स (गौरव यादव)
विशेष- परम आदरणीय पंडित श्री कोमल शुक्ला जी के द्वारा पूरे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों एवं पुजारी जी को साल भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
अंत में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा समस्त भक्तजनों से निवेदन किया गया कि वे प्रत्येक मंगलवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाआरती का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
जय श्री राम | जय श्री सिद्ध हनुमान जी 🙏
















