🌼 श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 135वीं महाआरती, भजनों और जयकारों से गुंजायमान परिसर

प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार भी छत्तीसगढ़ के शक्ति नगर में विराजमान श्री सिद्ध हनुमान जी की 135वीं भव्य महाआरती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई।
इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री राकेश शर्मा जी महाराज सह-परिवार उपस्थित रहे। उनके साथ शिवम वैष्णव जी भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
शक्ति नगर पहुंचते ही महाराज जी ने अमित तम्बोली के निवास पर मौलीश्वरी महादेव भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात वे हनुमान गेट पहुंचे, जहां श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया तथा ससम्मान मंदिर परिसर तक लाया गया।
मंदिर परिसर में परम आदरणीय पंडित श्री ओम प्रकाश शर्मा जी द्वारा महाराज जी का विधिवत स्वागत किया गया। इसके पश्चात मंच से निम्नलिखित कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए—
श्री गणेश जी की आरती
श्री सिद्ध हनुमान जी की भव्य महाआरती
सामूहिक हनुमान आराधना
प्रातः श्रृंगार: अधर्व अग्रवाल की ओर से
सायं श्रृंगार: सहस अग्रवाल की ओर से
जोत प्रज्वलन — जोत प्रज्वलन का सौभाग्य प्रेमलता, अंचल देवांगन ,शकुंतला मिश्रा ,जी को प्राप्त हुआ।
56 प्रकार के महाप्रसाद महाप्रसाद की भव्य व्यवस्था यातायात थाना शक्ति, पप्पू खरा, अमित तंबोली एवं बनारसी होटल के सहयोग से की गई।
सिंदूरा अभिषेक= यह पावन सेवा संदीप देवांगन, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव (स्मृति), पियूष साहू एवं सरस्वती दास द्वारा कराई गई।
सुंदरकांड पाठ सुंदरकांड पाठ का आयोजन आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, श्रीमती पूनम ईश्वर साहू, आशीष अधर्व अग्रवाल, यश साहू, एकांश बरेठ तथा स्मृति पियूष साहू सरस्वती दास के द्वारा किया गया।
विशेष आकर्षण शक्ति नगर के सुप्रसिद्ध कलाकार टिंकू देवांगन जी ने अपनी अद्भुत कला चित्रकारी का प्रदर्शन कर सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर भजन गायक श्री राकेश शर्मा जी महाराज को मां सरस्वती का छायाचित्र सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन एवं प्रसारण
मंच संचालन: नारायण प्रसाद मौर्य कोडके जी
फोटोग्राफी: अमित तंबोली जी
यूट्यूब लाइव प्रसारण: अनंत ग्राफिक्स – राजा वैष्णव एवं गौरव यादव
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने उपस्थित समस्त भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त।



















